108 feet long Chunari will be sent from Jodhpur to Prayagraj to offer to Mother Ganga.

Last Updated:March 03, 2025, 16:29 IST
जोधपुर के रातानाडा कृष्ण मंदिर में 108 फुट लंबी चुनरी के दर्शन कराए गए, जो 21 फरवरी को महाकुंभ में मां गंगा को अर्पित होगी. धार्मिक आयोजन में भजन संध्या हुई और श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किय…और पढ़ेंX

108 फुट लंबी चुनरी
जोधपुर- जोधपुर के रातानाडा कृष्ण मंदिर में 108 फुट लंबी चुनरी के दर्शन आम जनता के लिए कराए गए. यह पवित्र चुनरी प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ में मां गंगा को अर्पित की जाएगी. इस धार्मिक आयोजन में महिलाओं ने चुनरी की पूजा-अर्चना की और भजन संध्या का भी आयोजन किया गया.
महिला मंडली ने किया भजन संध्या का आयोजनरातानाडा कृष्ण मंदिर द्वारा इस चुनरी को महाकुंभ के त्रिवेणी संगम में मां गंगा को अर्पित किया जाएगा. इस अवसर पर श्री कृष्णा मंदिर महिला मंडली और मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में विशेष पूजा का आयोजन हुआ. 21 फरवरी को महाकुंभ पर्व और जानकी जयंती के अवसर पर यह चुनरी माँ गंगा को ओढ़ाई जाएगी, जिससे भक्त देश की खुशहाली और समृद्धि की कामना करेंगे.
गाजे-बाजे के साथ प्रयागराज रवाना होगी चुनरीमंदिर महिला मंडली की अध्यक्ष शारदा चौधरी ने बताया कि हिंदू परंपरा में जब किसी बड़े मांगलिक कार्य का आयोजन होता है, तो घर की महिला को चुनरी ओढ़ाई जाती है. इसी परंपरा को ध्यान में रखते हुए मां गंगा, जो विष्णु जी के चरणों से प्रकट हुई हैं, बड़ी बहन के रूप में श्री राधे रानी की ओर से चुनरी अर्पित की जाएगी. महंत पुजारी हरिभाई गोस्वामी, गाजे-बाजे के साथ महिला मंडली के सान्निध्य में प्रयागराज रवाना होंगे, जहां संगम घाट पर विधि-विधान से माँ गंगा को चुनरी अर्पित की जाएगी.
21 फरवरी को ओढ़ाई जाएगी चुनरीमहाकुंभ पर्व और जानकी जयंती के शुभ अवसर पर 21 फरवरी को यह चुनरी मां गंगा को समर्पित की जाएगी. इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे और मां गंगा से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे. यह आयोजन भक्तों की श्रद्धा और धार्मिक आस्था का प्रतीक है, जिसमें समाज के सभी वर्गों की सहभागिता देखी जा सकती है.
Location :
Jodhpur,Rajasthan
First Published :
March 03, 2025, 16:29 IST
homerajasthan
श्रद्धा की अनूठी मिसाल! जोधपुर से प्रयागराज पहुंची 108 फुट की चुनरी!



