Entertainment

120 बहादुर रिव्यू: फरहान अख्तर की एक्टिंग और रेजांग ला युद्ध

Last Updated:November 24, 2025, 07:39 IST

फिल्म ‘120 बहादुर’ में मेजर शैतान सिंह का किरदार निभा रहे फरहान अख्तर ने शूटिंग के दौरान खुद को पूरी तरह एक अभिनेता की भूमिका में ही रखा. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के सह-निर्माता होने के बावजूद उन्होंने किसी भी फैसले में दखल नहीं दिया. सेट पर मौजूद कलाकारों के मुताबिक, फरहान ने पूरी टीम के साथ एक आम अभिनेता की तरह काम किया और अपने किरदार को बेहतर बनाने पर ही फोकस किया.

ख़बरें फटाफट

'कभी जाहिर नहीं किया प्रोड्यूसर हैं', विवान भटेना ने की फरहान अख्तर की तारीफदिल जीत रही फिल्म

नई दिल्ली. फरहान अख्तर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘120 बहादुर’ 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. 1962 के रेजांग ला युद्ध पर बनी इस फिल्म में फरहान मेजर शैतान सिंह भाटी का किरदार निभा रहे हैं. खास बात यह है कि वह फिल्म के सह-निर्माता भी हैं.

लेकिन फिल्म में अहम रोल निभाने वाले अभिनेता विवान भटेना का कहना है कि फरहान ने कभी भी सेट पर खुद को निर्माता की तरह पेश नहीं किया. उन्होंने हमेशा सिर्फ एक अभिनेता की तरह काम किया और अपने किरदार में पूरी तरह डूबे रहे.

फरहान की तारीफ में पढ़े कसीदे

विवान के मुताबिक, टीम को लगा था कि प्रोड्यूसर होने की वजह से फरहान शायद फैसलों में दखल देंगे, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ. फरहान ने कभी सेट पर किसी फैसले में दखलअंदाजी नहीं की. न ही बेवजह कोई सुझाव दिया. उन्होंने सिर्फ अपने किरदार और अपने काम पर ध्यान रखा. उन्होंने यह भी बताया कि फरहान कलाकारों को गाइड तो करते थे, लेकिन किसी सीन को कैसे करना है, यह नहीं बताते थे. वह सिर्फ यह समझाते थे कि उस सीन की भावना को कैसे महसूस किया जाए. इससे बाकी कलाकारों को भी काफी मदद मिली.

फैंस का दिल जीत रही फिल्म

‘120 बहादुर’ की कहानी 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान लड़ी गई ऐतिहासिक रेजांग ला की लड़ाई पर आधारित है. इस जंग में 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 सैनिकों ने 3,000 चीनी सैनिकों का मुकाबला किया था और अद्भुत वीरता दिखाई थी. निर्देशक रजनीश घई ने इस कहानी को ऐसे तरीके से पेश किया है कि दर्शक सैनिकों की बहादुरी और बलिदान को बारीकी से महसूस कर सकें.

बता दें कि लोगों का कहना है कि फरहान को ये फिल्म बस प्रोड्यूस करनी चाहिए थी. ये किरदार उनपर सूट नहीं हुआ, वो अच्छे एक्टर हैं लेकिन हर रोल आप नहीं कर सकते.

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

November 24, 2025, 07:39 IST

homeentertainment

‘कभी जाहिर नहीं किया प्रोड्यूसर हैं’, विवान भटेना ने की फरहान अख्तर की तारीफ

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj