बाड़मेर की 13 बेटियों को लगे पंख, देश के बड़े संस्थानों में रिसर्च के लिए चयन, 8 सप्ताह का मिला है फेलोशिप

Last Updated:April 26, 2025, 11:42 IST
Barmer News: बाड़मेर के सबसे बड़ेएमबीसी राजकीय कन्या महाविद्यालय की 13 लड़कियों का रिसर्च फेलोशिप के लिए चयन हुआ है. ये छात्राएं देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में रिसर्च करती नजर आएंगी. जिन छात्राओं का चयन हुआ है, व…और पढ़ेंX

चयनित कॉलेज छात्राए
हाइलाइट्स
बाड़मेर की 13 बेटियों का रिसर्च फेलोशिप के लिए चयन हुआ.छात्राएं IIT, CSIR, DST, ICAR, ICMR में रिसर्च करेंगी.8 सप्ताह की रिसर्च फेलोशिप के लिए चयनित हुईं.
बाड़मेर. एक दौर था जब मरुधरा में बेटियों के घर की चौखट से बाहर निकलने पर भी पाबंदियां हुआ करती थी, लेकिन बदले जमाने में बदलाव की बयार आई है. बाड़मेर के सबसे बड़े कन्या महाविद्यालय की 13 बेटियां अब देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में रिसर्च करती नजर आएगी. एक साथ 13 बेटियों के चयन के बाद बाड़मेर में जश्न का माहौल है. वैश्विक स्तर पर बुनियादी विज्ञान में प्रगति बहुत तेज गति से हो रही है और नैनोटेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, कम्प्यूटेशनल साइंस, गणितीय मॉडलिंग जैसे नए क्षेत्र भी उभर रहे हैं.
बुनियादी विज्ञान में इन उन्नत क्षेत्रों का अनुभव प्रदान करने और प्रतिष्ठित संस्थानों में उपलब्ध नवीनतम उपकरणों और विशेषज्ञता की मदद से नई समस्याओं पर काम करने के लिए, एक नया कार्यक्रम “युवा उम्मीदवारों में अनुसंधान के माध्यम से ज्ञान संवर्धन (KARYA)” विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा शुरू किया गया है.
रिसर्च फेलोशिप के लिए 13 छात्राओं का हुआ है चयन
प्राचार्य डायाराम के अनुसार इस फेलोशिप के लिए एमबीसी राजकीय कन्या महाविद्यालय की 13 छात्राओं का चयन हुआ है. उनके अनुसार पिछले साल सहायक आचार्य विमला के निर्देशन और मार्गदर्शन में दो का चयन हुआ था. इस साल 13 छात्राओं का चयन हुआ है, जिसमें दस 10 वनस्पति शास्त्र और 3 छात्राएं रसायन शास्त्र में चयनित हुई है. वनस्पति शास्त्र की सहायक आचार्य विमला के अनुसार गरिमा अवस्थी, निशा चौधरी, उम्मे कुलसुम और प्रेरणा खत्री THSTI, फरीदाबाद में अनुसंधान के लिए जाएगी. वहीं छात्रा रक्षा बैंगलुरू में अनुसंधान के लिए जाएगी. इसके अलावा तृप्ति शर्मा, बिंदिया और दीक्षिता CSIR, नई दिल्ली में अनुसंधान के लिए जाएगी.
8 सप्ताह के लिए छात्राओं को मिला है रिसर्च फेलोशिप
सहायक आचार्य विमला ने बताया कि जाह्नवी खत्री और हेमलता ARI, पुणे में अनुसंधान करेगी. रसायन शास्त्र के सहायक आचार्य विजय परमार के अनुसार रसायन शास्त्र में चयनित चंद्रकांता, जयश्री खत्री और प्रतिभा चौधरी आईआईटी खड़गपुर में अनुसंधान के लिए जाएगी. आपको बता दें कि KARYA कार्यक्रम के तहत केवल राज्य सरकार के संस्थानों (राज्य सरकार के विश्वविद्यालयों, सरकारी कॉलेजों) में पढ़ने वाले बुनियादी विज्ञान (भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित एवं जीवन विज्ञान) के छात्रों को इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस (डीएई) में अल्पकालिक परियोजनाओं पर काम करने का अवसर प्रदान किया जाएगा. गर्मी की छुट्टियों के दौरान 8 सप्ताह के लिए डीबीटी, आईआईटी, सीएसआईआर, डीएसटी, आईसीएआर, आईसीएमआर और अन्य) चयनित छात्राओं को रिसर्च फेलोशिप प्रदान की जाएगी.
Location :
Barmer,Rajasthan
First Published :
April 26, 2025, 11:42 IST
homecareer
बाड़मेर की 13 बेटियों को लगे पंख, 8 सप्ताह का मिला है रिसर्च फेलोशिप



