Health

17 new Health and Wellness Centers to open in Samastipur from 2026

Last Updated:January 01, 2026, 16:43 IST

Samastipur Health News: समस्तीपुर में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत-जन आरोग्य योजना के तहत 17 शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खुलेंगे. जिससे इलाज अब स्थानीय स्तर पर सुलभ होगा. लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

ख़बरें फटाफट

नए साल में समस्तीपुर को हेल्थ गिफ्ट! इन इलाकों में शुरू होंगे 17 वेलनेस सेंटरफाइल फोटो 

समस्तीपुरः समस्तीपुर जिले के लिए वर्ष 2026 की शुरुआत एक बड़ी और राहत भरी खबर के साथ हो रही है. सड़क, पुल और कनेक्टिविटी के बाद अब सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया है. प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत-जन आरोग्य योजना के तहत जिले में 17 शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोलने का निर्णय लिया गया है. इससे शहरी आबादी को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों की ओर भटकना नहीं पड़ेगा. छोटे-बड़े रोगों का प्राथमिक और आवश्यक उपचार अब लोगों को उनके अपने इलाके में ही उपलब्ध होगा. यह पहल समस्तीपुर को स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाने वाली मानी जा रही है.

कहां-कहां बनेंगे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर
स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है और सभी चयनित स्थलों पर जमीन भी उपलब्ध करा दी गई है. समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र में कुल 11 शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाए जाएंगे. इसके अलावा नगर परिषद पटोरी में 2, नगर परिषद रोसड़ा और ताजपुर में 1-1 तथा नगर पंचायत सिंधिया में 2 सेंटर स्थापित किए जाएंगे. नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत हरपुर एलौथ, रहमतपुर, दुधपुरा, गरुआरा, धुरलख, भमरुपुर, मोहनपुर, लगुनिया रघुकंठ, भागीरथपुर, परतापुर और सारी जैसे इलाकों में सेंटर बनाए जाएंगे. वहीं ताजपुर के रहीमाबाद, पटोरी के हसनपुर सूरत और असरफपुर सुपौल, रोसड़ा के मिर्जापुर तथा सरायरंजन के झखड़ा और शेरपुर नर्सरी में भी निर्माण होगा.

करीब 20 करोड़ की लागत, आमजन को बड़ी राहतइन सभी शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के निर्माण पर करीब 19 करोड़ 88 लाख 15 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे. प्रत्येक सेंटर के लिए लगभग 1 करोड़ 16 लाख 95 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है. यह राशि 15वें वित्त आयोग के शहरी घटक से स्वीकृत की गई है. बीएमएसआईसीएल द्वारा तकनीकी अनुमोदन के बाद डीपीआर तैयार कर निर्माण प्रक्रिया तेज कर दी गई है. इन सेंटरों के खुलने से मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, सामान्य जांच, दवाइयों की उपलब्धता और प्राथमिक उपचार जैसी सुविधाएं लोगों को नजदीक मिलेंगी. स्थानीय लोगों का मानना है कि यह योजना न केवल इलाज को सुलभ बनाएगी, बल्कि समय और पैसे दोनों की बचत करेगी. कुल मिलाकर, यह स्वास्थ्य परियोजना समस्तीपुर के लोगों के लिए नए साल का सबसे बड़ा तोहफा साबित होने वाली है, जिससे जिले में खुशी और भरोसे का माहौल है.

About the AuthorAmit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

Location :

Samastipur,Bihar

First Published :

January 01, 2026, 16:43 IST

homelifestyle

नए साल में समस्तीपुर को हेल्थ गिफ्ट! इन इलाकों में शुरू होंगे 17 वेलनेस सेंटर

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj