511 मिलियन व्यूज वाला 5.57 मिनट का गाना, हीरो ने बयां किया हाल-ए-दिल, टुकुर-टुकुर देखती रह गईं राम्या कृष्णन

नई दिल्ली. सुपरस्टार शाहरुख खान की डर फिल्म ने किस्मत चमका दी थी. उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. किंग खान की कई फिल्में ही नहीं, बल्कि उनके गाने भी सुपरहिट रहे हैं. उनकी मूवी चाहत साल 1996 रिलीज हुई थी. इसमें पूजा भट्ट, राम्या कृष्णन और नसीरुद्दीन शाह जैसे सितारे नजर आए थे. इस फिल्म का गाना दिल की तन्हाई को बड़ा सुपरहिट हुआ था. इसे कुमार सानू ने अपनी आवाज से सजाया था. लिरिक्स निदा फाजली ने लिखे थे और म्यूजिक अनु मलिक ने दिया था. यह गाना शाहरुख खान पर फिल्माया गया था. उनके अलावा राम्या कृष्णन और नसीरुद्दीन शाह भी वीडियो में नजर आते हैं. इस वीडियो सॉन्ग को यूट्यूब पर अब तक 511 मिलियन यानी 51 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।homevideos
हीरो ने बयां किया हाल-ए-दिल, टुकुर-टुकुर देखती रह गईं राम्या कृष्णन



