Entertainment
5 मिनट 37 सेकंड का रोमांटिक गाना, माधुरी दीक्षित के प्यार में छिना चैन-सुकून, हीरो ने बताया अपने दिल का हाल

नई दिल्ली. माधुरी दीक्षित 90 के दशक में बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में से एक रही हैं. आज भी उनकी पॉपुलैरिटी में जरा सी भी कमी नहीं आई है. माधुरी दीक्षित ने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने दिए हैं. उनका एक आज भी बहुत पॉपुलर है, जिसका नाम है ओ बेबी डोंट ब्रेक माय हार्ट. यह सॉन्ग मोहब्बत मूवी का है. इस गाने में माधुरी ने अक्षय खन्ना के साथ जमकर डांस किया था. दोनों की केमिस्ट्री कमाल की लगी थी. इस गाने को अभिजीत भट्टाचार्य और कविता कृष्णमूर्ति ने गाया है. म्यूजिक नदीम-श्रवण की जोड़ी ने दिया. माधुरी दीक्षित और अक्षय खन्ना का यह गाना आज भी बहुत पॉपुलर है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।homevideos
माधुरी दीक्षित के प्यार में छिना चैन-सुकून, हीरो ने बताया अपने दिल का हाल



