Entertainment

6 डायरेक्टर ने बनाई 26 स्टार्स वाली फिल्म, हुई सबसे बड़ी डिजास्टर, लस्ट-बेवफाई और क्राइम थ्रिलर से भरी कहानी

Last Updated:November 26, 2025, 18:12 IST

आपने बहुत कम या न के बराबर सुना होगा कि किसी एक फिल्म को एक से ज्यादा डायरेक्टर ने डायरेक्ट किया है. हालांकि, ऐसी कई वेब सीरीज हैं, जिन्हे एक से ज्यादा डायरेक्टर ने डायरेक्ट किया है. वेब सीरीज के इस ट्रेंड को मेकर्स भी अब फॉलो कर रहे हैं. लेकिन यहां हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लगभग 18 साल पहले आई और इसे 6 डायरेक्टर ने डायरेक्ट किया.Dus Kahaniyan

साल 2007 में आई 26 स्टार वाली इस फिल्म को बॉलीवुड के 6 बड़े डायरेक्टर ने डायरेक्ट की थी. 3 घंटे की इस फिल्म में क्राइम-थ्रिलर, लस्ट, बेवफाई और रोमांस देखने को मिला था. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी. यह फिल्म एक एंथोलॉजी यानी 10 अलग-अलग स्टोरी को मिलाकर बनी थी.

Dus Kahaniyan

फिल्म को हंसल मेहता, मेघना गुलजार, रोहित रॉय, संजय गुप्ता, अपूर्वा लखिया और जस्मीत ढोढी ने ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में संजय दत्त, सुनील शेट्टी, नाना पाटेकर, नसीरुद्दीन शाह, मनोज बाजपेयी, अरबाज खान, जिमी शेरगिल, अमृता सिंह, मिनिषा लांबा, सुधांशु पांडे और अनुपम खेर थें.

Dus Kahaniyan

इतना ही इस फिल्म में आफताब शिवदासानी, दीया मिर्जा, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, नेहा धूपिया, शबाना आजमी, मासूमी मखीजा, रोहित रॉय, अनीता हसनंदानी, अनुराधा पटेल, डिनो मोरिया, तरीना पटेल, नेहा ओबेरॉय, परमीत सेठी और अनूप सोनी समेत कई अन्या कलाकार थे.

Add as Preferred Source on Google

Entertainment -

फिल्म में दस कहानियां हैं, जिन्हें 6 डायरेक्ट ने डायरेक्ट किया है. फिल्म का नाम ‘दस कहानियां’ है. फिल्म की पहली कहानी का नाम ‘मैट्रिमॉनी’ है. इस कहानी में दिखाया जाता है किए कंपनी के सीईओ की पत्नी एक आर्मी ऑफिसर से अफेयर करती है. आर्मी ऑफिसर उसे गिफ्ट में डायमंड नेकलेस देता है.वह नेकलेस लेने से मना करती है.

Dus Kahaniyan

फिर उसे एक तरकीब सूझती है. वह नेकलेस को ज्वैलरी शॉप ले पर वापिस करती है और लकी ड्रॉ कूपन देती है. ये लकी ड्रॉ उसके पति के नाम से निकलता है. पति बाद में उसे बताता है. पत्नी खुश होती है. लेकिन जब उसे पता चलता है कि पति डायमंड रिंग लाया है, तो दुखी होती है. फिर देखती है नेकलेस तो उसके पति की सेक्रटरी के पास है. यानी उसके पति का सेक्रेटरी से अफेयर चलता है.

Dus Kahaniyan

फिल्म की अगली ‘कहानी हाई ऑन हाइवे’ में एक कॉलेज कपल की होती है. दोनों को साथ घूमने-फिरने का शौक है. एक रात दोनों ड्राइव पर निकलते हैं. कुछ गुंडे मिलते हैं और लड़की का किडनैप करते हैं. लड़का लड़की को बचा नहीं पाता. फिर पुलिस गुंडों से लड़की को छुड़वाते हैं. लड़के को इस बात का गिल्ट होता है कि वह दोस्त को गुंडों से नहीं बचा पाया और अपनी हाथ की नस काटकर मर जाता है.

Dus Kahaniyan

इसी तरह ‘दस कहानियां’ में ‘स्ट्रेंजर्स इन द नाइट’, ‘जहीर’, ‘लवडेल’, ‘सेक्स ऑन द बीच’, ‘राइस प्लेट’, ‘गुब्बारे’ और ‘राइज एंड फॉल’ नाम की कहानियां हैं. बॉलीवुड के इतिहास में पहली बार था जब कई डायरेक्टर्स ने एक साथ काम किया.

Entertainment

‘दस कहानियां’ को लेकर जितना बज बना हुआ था, उससे भी बुरी तरह यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई. रिपोर्ट के मुताबिक, उस समय फिल्म 21 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी और इसने कुल 13 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

November 26, 2025, 18:12 IST

homeentertainment

6 डायरेक्टर ने बनाई 26 स्टार्स वाली फिल्म, हुई सबसे बड़ी डिजास्टर

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj