Tech

84 लाख वॉट्सऐप अकाउंट बैन, महीनेभर में उठा लिया इतना बड़ा कदम, क्‍यों भारतीय यूजर पर सख्‍त है कंपनी

Last Updated:October 15, 2024, 15:10 IST

WhatsApp Account Ban : मैसेज शेयरिंग प्‍लेटफॉर्म वॉट्सऐप स्‍कैम और संदिग्‍ध गतिविधियों में शामिल करीब 84 भारतीय अकाउंट को बैन कर दिया है. कंपनी ने यह कदम 1 से 31 अक्‍टूबर के बीच उठाया.84 लाख वॉट्सऐप अकाउंट बैन, क्‍यों भारतीय यूजर पर सख्‍त हुई कंपनीवॉट्सऐप को अगस्‍त में बड़ी संख्‍या में शिकायतें मिलीं थी.

नई दिल्‍ली. देश के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वॉट्सऐप ने देश के करीब 84 लाख अकाउंट को बैन कर दिया है. वॉट्सऐप की मूल कंपनी मेटा ने यह कार्रवाई महज एक महीने में ही कर दी है. कंपनी का कहना है कि उसके प्‍लेटफॉर्म का इस्‍तेमाल स्‍कैम के लिए किया जा रहा था, लिहाजा कंपनी ने इन संदिग्‍ध अकाउंट को बैन कर दिया है. वॉट्सऐप को कई यूजर्स ने इस तरह के स्‍कैम की जानकारी दी थी और उसके प्‍लेटफॉर्म पर इसकी शिकायत की थी.

कंपनी की ओर से जारी ट्रांसपरेंसी रिपोर्ट में बताया गया कि यूजर की सुरक्षा के लिए मेटा ने करीब 8,458,000 वॉट्सऐप अकाउंट को बैन कर दिया है. यह कार्रवाई सूचना तकनीकी कानून की धारा 4(1)(d) और 3A(7) का पालन करने के लिए की गई है. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद वॉट्सऐप ने निगरानी बढ़ा दी थी और जिन खातों को संदग्धि पाया गया, उन्‍हें कंपनी ने बैन कर दिया है.

टे

एक महीने हुई कार्रवाईकंपीन की रिपोर्ट से पता चलता है कि मेटा ने 1 से 31 अगस्‍त के बीच इन सभी खातों को बैन किया है. इसमें से 16.61 लाख अकाउंट को तत्‍काल बंद कर दिया गया था, जबकि शेष को जांच के बाद संदिग्‍ध पाए जाने पर बैन किया गया. कंपनी ने 16 लाख से ज्‍यादा खातों को बिना यूजर की शिकायत के ही बंद कर दिया, क्‍योंकि निगरानी के दौरान इनके गलत इस्‍तेमाल की बात सामने आई थी.

कंपनी को मिली 10 हजार से ज्‍यादा शिकायतरिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी को अगस्‍त, 2024 में यूजर की ओर से 10,707 शिकायतें मिली हैं. इसमें से कंपनी ने 93 के खिलाफ सख्‍त कदम उठाए. इसके अलावा ईमेल और अन्‍य माध्‍यमों से मिली शिकायतों की भी गहनता से जांच कराई गई. कंपनी का कहना है कि इनमें से ज्‍यादातर अकाउंट स्‍कैम और शोषण से जुड़ी शिकायतों के थे.

इन कारणों से बैन हो जाता है अकाउंट

अगर कोई यूजर बल्‍क मैसेज ज्‍यादा भेजता है या स्‍पैम अथवा किसी ठगी या फिर गलत तरह की सूचना शेयर करने अथवा अफवाह फैलाने में इसका इस्‍तेमाल करता है तो उसका खाता बैन कर दिया जाता है.

अगर कोई यूजर भारतीय कानून का उल्‍लंघन करते हुए वॉट्सऐप का इस्‍तेमाल संदिग्‍ध कार्यों में करता है तो भी उसका खाता बैन हो जाएगा.

किसी यूजर के खिलाफ अगर किसी व्‍यक्ति ने वॉट्सऐप पर शिकायत की या उसका शोषण करने की कोशिश की जो जांच के बाद ऐसे यूजर का अकाउंट बैन हो जाएगा.

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 15, 2024, 15:10 IST

hometech

84 लाख वॉट्सऐप अकाउंट बैन, क्‍यों भारतीय यूजर पर सख्‍त हुई कंपनी

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj