पुलवामा की शहादत नहीं भूलेगा भारत! वैलेंटाइन-डे भूल जोधपुर के युवाओं ने आज शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Agency: Rajasthan
Last Updated:February 14, 2025, 21:09 IST
जोधपुर के युवाओं ने आज ब्लैक-डे के रूप में मनाते हुए उन देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की. विश्व मानव अधिकार परिषद् राजस्थान जोधपुर राष्ट्रीय सचिव नौशाद अंसारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने …और पढ़ेंX

पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि
हाइलाइट्स
जोधपुर में युवाओं ने 14 फरवरी को ब्लैक-डे मनाया.पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए मोमबत्ती जलाई गई.2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को याद किया गया.
जोधपुर:- साल 2019 में 14 फरवरी का दिन, जब कई लोग वैलेंटाइन डे पर अपने दोस्तों के साथ इस दिन का जश्न मना रहे थे, तभी दोपहर करीब पौने चार बजे पुलवामा में जवानों के शहीद होने की खबर आई. हर कोई सन्न रह गया और लोगों के दिल रो पड़े. 14 फरवरी का यह दिन देशवासी आज भी नहीं भूल पाए हैं. उन्हींं शहीद जवानों की याद में 14 फरवरी को पूरा देश उनको इस दिन श्रद्धांजलि देता हुआ नजर आता है.
इसी कड़ी में प्रदेश के दूसरे बड़े जिले जोधपुर के युवाओं ने भी इस दिन को ब्लैक-डे के रूप में मनाते हुए उन देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की. विश्व मानव अधिकार परिषद् राजस्थान जोधपुर राष्ट्रीय सचिव नौशाद अंसारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिसमें जोधपुर की बेटियां भी शामिल रहीं.
ऋषि फिटनेस ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलिऋषि फिटनेस सेंटर द्वारा शुक्रवार को पॉल पुलवामा के शहीदों को कैंडल जलाकर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी. फिटनेस प्रशिक्षक नौशाद अंसारी और विश्व मानवाधिकार परिषद टीम द्वारा 6 साल पहले जान गवाने वाले बहादुर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि उन्होंने हमारे राष्ट्र की सेवा और रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया. भारत उनकी शहादत कभी नहीं भूलेगा.
ये भी पढ़ें:- उदयपुर में घायल दुर्लभ गिद्ध! तारों में फंसा, मौत करीब थी… फिर जो हुआ, चौंका देगी पूरी घटना
2 मिनट की दी गई श्रद्धांजलिपुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को सुबह विश्व मानव अधिकार परिषद् टीम द्वारा कैंडल जलाकर 2 मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई. नौशाद अंसारी राष्ट्रीय सचिव विश्व मानव अधिकार परिषद ने Local 18 को बताया कि राजस्थान जोधपुर से आयशा खान, प्रिया गहलोत, भाविक परिहार, रॉयल सांखला, कंचन सांखला, निकिता परिहार, तरुणा रामावत ,रेनू चौहान, जितेंद्र पवार, गर्वित माकड़, आसिफ अंसारी, जाकिर खान, कमलेश जांगिड़ इस श्रद्धांजली में शामिल रहे.
Location :
Jodhpur,Rajasthan
First Published :
February 14, 2025, 21:09 IST
homerajasthan
पुलवामा की शहादत नहीं भूलेगा भारत! जोधपुर के लोगों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि



