Rajasthan

जोधपुर एक्सपो में एक मंच पर नजर आएंगे छोटे और बड़े व्यापारी, अपने उत्पादों की लगाएंगे प्रदर्शनी

Last Updated:February 27, 2025, 17:23 IST

Jodhpur Expo : जोधपुर के रावण का चबूतरा मैदान में 1 से 9 मार्च तक “एक्सपो का महाकुंभ” आयोजित होगा. दिनेश गौड़ के नेतृत्व में यह एग्जीबिशन कॉरपोरेट कंपनियों और छोटे उद्यमियों को एक मंच पर लाएगा.X
एक्सपो
एक्सपो का महाकुंभ 2025

जोधपुर : राजस्थान के दूसरे बड़े जिले जोधपुर के रावण का चबूतरा (रामलीला) मैदान में महाकुंभ नाम से एक विशेष एग्जीबिशन का आयोजन होने जा रहा है इस एग्जीबिशन में कॉरपोरेट कंपनियों से लेकर छोटे उद्यमियों तक को इसमें स्थान दिया गया है जो एक तरह से काफी यूजफुल रहने वाला है. 1 मार्च से 9 मार्च तक यह विशेष मेला जोधाणा पब्लिसिटी के डायरेक्टर दिनेश गौड की देख रख में आयोजित होगा जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है.

एक ही छत के नीचे कॉरपोरेट से लेकर बैंकिंग, रियल स्टेट व ऑटोमोबाइल के अलावा तमाम वह जरूरत जो लोग महसूस करते है इसलिए इसका नाम भी एक्सपो का महाकुंभ दिया है. दिनेश गौड़ बताते हैं कि आम जनता के लिए एक ही प्रांगण में आसानी से प्रोडक्ट मिल जाते हैं, जिससे वह सोच विचार अच्छे से कर सकते है उनका कंफ्यूजन दूर हो जाता है. बाहर उनको भटकना पडता है. इसलिए एक ही स्थान पर सब उनको नफा और नुकसान सब पता चल सकेंगी.

यह है हमारा एक्सपो का महाकुंभदिनेश गौड़ ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि इस बार हमने एक कदम आगे बढकर एक नवाचार किया है जिसका नाम हमने दिया है एक्सपो, इसमें हम सारे कॉरपोरेट को एक ही प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों को एक साथ लेकर आ रहे हैं. इसमें हमने विशेष तौर पर प्रोपर्टी रियलस्टेट, बैंकिंग, सोलर, ऑटोमोबाइल और होम डेकॉर प्रोडेक्ट्स से लेकर हेंडिक्राफ्ट के अलावा बच्चों के लिए झूले और फूड कोर्ट सभी एक ही मंच के नीचे उपलब्ध कराने का काम किया है. इसलिए हमने इसका नाम भी एक्सपो का महाकुंभ नाम दिया है.

छोटे से बडे उद्योगपतियों को एक बडा मंचयह आयोजन जोधपुर में एक महत्वपूर्ण अवसर बन सकता है, जहां कॉरपोरेट कंपनियां और छोटे उद्यमी अपनी सेवाएं और उत्पाद प्रदर्शित करेंगे. जोधाणा पब्लिसिटी के डायरेक्टर दिनेश गौड के नेतृत्व में यह एग्जीबिशन न केवल व्यापारिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण होगा, बल्कि यह स्थानीय व्यापारियों और उद्यमियों के लिए एक बड़ा मंच साबित हो सकता है.

1 से 9 मार्च तक होगा आयोजन1 मार्च से 9 मार्च तक चलने वाला यह एक्सपो का महाकुंभ मेला  जोधपुर के रामलीला मैदान में होने जा रहा है विशेष रूप ये मेला से व्यापारिक नेटवर्किंग और व्यापार के विस्तार के लिए उपयुक्त रहेगा. जोधपुर के रावण का चबूतरा मैदान में आयोजित होने वाली इस प्रदर्शनी में विभिन्न उद्योगों और व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा.

इस आयोजन में विभिन्न उत्पादों और सेवाओं की प्रदर्शनी के साथ-साथ कार्यशालाएं और सेमिनार भी आयोजित हो सकते हैं, जो लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी का स्रोत बन सकते हैं. यह एक अच्छा अवसर है छोटे व्यवसायों और कॉरपोरेट कंपनियों के लिए अपने उत्पादों और सेवाओं को एक बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचाने का.


Location :

Jodhpur,Rajasthan

First Published :

February 27, 2025, 17:23 IST

homerajasthan

जोधपुर एक्सपो में एक मंच पर नजर आएंगे छोटे और बड़े व्यापारी, लगेगी प्रदर्शनी

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj