Sports

इधर बैटर ने मारा छक्का, उधर अंडरवियर में छुपाई गेंद, रिंकू सिंह के फैन ने की हद पार, पुलिस ने जो किया… यकीन नहीं होगा

Last Updated:March 27, 2025, 17:23 IST

आईपीएल की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. अपने अपने सुपर स्टार क्रिकेटर्स को देखने लिए फैंस स्टेडियम में रोज पहुंच रहे हैं. इस दौरान फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटर को देखने के लिए लाइव मैच में पिच पर पहुंच जा…और पढ़ेंइधर बैटर ने मारा छक्का, उधर अंडरवियर में छुपाई गेंद, रिंकू सिंह के फैन ने ...

रिंकू सिंह के फैन ने गेंद को उठाकर अंडर वियर के अंदर डाल लिया.

हाइलाइट्स

अंडर वियर के अंदर बॉल डालकर खुद को फन्ने खां समझने लगा फैन रिंकू सिंह के फैन की हरकत देखकर स्टेडियम में लोग सन्न रह गए पुलिस ने आकर लड़के से गेंद को निकलवाया, फिर मैच शुरू हुआ

नई दिल्ली. आईपीएल जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है, लोगों में उसका उत्साह भी देखने को मिल रहा है. आईपीएल के इस सीजन में 6 मैच खेले जा चुके हैं. इस दौरान दो बार फैन अपने सुपर स्टार से मिलने के लिए लाइव मैच में पिच पर पहुंच गए. विराट कोहली और रियान पराग से मिलने के लिए फैंस सुरक्षा घेरा तोड़कर पिच पर पहुंच गए. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल है जिसमें रिंकू सिंह का फैन गेंद को अपने अंडर वियर में छुपा लेता है. इसके बाद पुलिस आती है और फिर जो कुछ होता है उसे देखकर आपको यकीन नहीं होगा. लोग भी इस फैन के बारे में अलग अलग कमेंट कर रहे हैं.

इंस्टाग्राम पर स्पोर्ट्स 230 नाम के अकाउंट से एक वीडियो अपलोड किया गया है. वीडियो में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल मुकाबला चल रहा होता है. मुंबई की टीम बैटिंग कर रही होती है. इसी बीच मुंबई का बल्लेबाज एक छक्का जड़ता है. गेंद दर्शक दीर्घा में आकर गिरती है. एक लड़का दौड़कर आता है और गेंद को उठाकर अपने अंडर वियर में छुपा लेता है. इसके बाद वो दर्शकों की ओर जोर जोर से चिल्लाता है. तभी एक पुलिस कर्मचारी वहां आता है और लड़के से गेंद को वापस करने को कहता है. लड़का पहले टाल मटोल करता है लेकिन बाद में वह गेंद को अंडर वियर से निकालकर पुलिसकर्मी को दे देता है. पुलिसकर्मी उस गेंद को ग्राउंड में फेंक देता है. इस लड़के ने केकेआर की जर्सी पहनी होती है जिसके पीछे रिंकू लिखा है. इससे जाहिर होता है कि वो रिंकू को पसंद करता है.यह वीडियो कब का है, इसकी जानकारी नहीं है. लेकिन यह वीडियो पुराना जरूर है जो इस समय वायरल हो रहा है.

चेपक एक किला… सीएसके को उसके घर में कैसे हरा सकती है आरसीबी? दिग्गज ने बताया मास्टर प्लान

चेपक एक किला… सीएसके को उसके घर में कैसे हरा सकती है आरसीबी? दिग्गज ने बताया मास्टर प्लान

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj