एनटीए ने UGC NET जून 2025 के लिए आवेदन शुरू, 7 मई तक करें एप्लाई

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने बुधवार को यूजीसी नेट (UGC‑NET) जून 2025 सत्र के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी.योग्य अभ्यर्थी 16 अप्रैल 2025 से 7 मई 2025 तक एनटीए की वेबसाइट (https://ugcnet.nta.ac.in/) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.आवेदन शुल्क का भुगतान 8 मई 2025 तक किया जा सकेगा. जबकि फॉर्म में सुधार (कर्रेक्शन) के लिए 9 व 10 मई को अतिरिक्त अवसर दिया गया है.
प्रमुख तिथियाँऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 16 अप्रैल 2025
आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि: 7 मई 2025 (रात्रि 11:59 बजे तक)
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 8 मई 2025
कर्रेक्शन विंडो: 9–10 मई 2025
परीक्षा आयोजन: 21–30 जून 2025 (CBT मोड)
एनटीए के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की सूची एवं एडमिट कार्ड की डाउनलोड लिंक जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी.परीक्षा प्रत्येक दिन सुबह और दोपहर की शिफ्ट में आयोजित होगी.
पात्रता एवं आयु सीमायूजीसी नेट परीक्षा के लिए किसी भी आयु सीमा का पालन नहीं करना होगा. वहीं, यूजीसी-जेआरएफ (JRF) में जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 31 वर्ष तय की गई है, जबकि OBC/EWS को 3 वर्ष व SC/ST/दिव्यांग अभ्यर्थियों को 5 वर्ष तक की छूट मिलेगी.शैक्षणिक योग्यता के अंतर्गत संबंधित विषय में मास्टर डिग्री में जनरल कैटेगरी के लिए न्यूनतम 55% अंक आवश्यक हैं. आरक्षित वर्गों को 5% अंकश्रेणी में राहत दी गई है. चार वर्षीय इंटेग्रेटेड स्नातक–स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम वाले विद्यार्थी भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन शुल्कसामान्य (जनरल) व अनारक्षित: ₹1,150
OBC (NCL) व EWS: ₹600
SC/ST, दिव्यांग व थर्ड जेंडर: ₹325
शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट/डेबिट कार्ड से ऑनलाइन किया जा सकेगा.
कैसे करें आवेदन
1. एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर “Apply Online” लिंक पर जाएँ
2. रजिस्ट्रेशन कर यूजर आईडी‑पासवर्ड प्राप्त करें
3. लॉगिन कर व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक विवरण भरें
4. श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें.
5. फॉर्म की समीक्षा कर सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.
उम्मीदवारों को सुझाव दियाएनटीए ने सभी आवेदकों से परीक्षा से सम्बंधित नवीनतम सूचना के लिए आधिकारिक वेबसाइट की नियमित जांच करने का अनुरोध किया है. साथ ही उम्मीदवारों को सुझाव दिया गया है कि वे अभ्यास सामग्री के साथ परीक्षा पैटर्न व सिलेबस पर विशेष ध्यान दें. ताकि उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर सकें.



