भगत की कोठी-दानापुर रूट के यात्रियों का सफर होगा आसान, इस दिन से चलेगी स्पेशल ट्रेन

जोधपुर: गर्मी की छुट्टियों में यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने भगत की कोठी से दानापुर स्टेशन के बीच बुधवार से समर होली डे वीकली स्पेशल ट्रेन प्रारंभ की है. ट्रेन 26 जून तक आवागमन में मदद करेगी.
24 अप्रैल से संचालन होगा प्रारंभजोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ग्रीष्मावकाश के दौरान नियमित ट्रेनों में यात्रियों के अतिरिक्त यातायात के मद्देनजर ट्रेन 04813/04814 भगत की कोठी-दानापुर-भगत की कोठी चलाई जाएगी. वीकली स्पेशल यह ट्रेन भगत की कोठी से 23 अप्रैल और दानापुर से 24 अप्रैल से चलेगी.
उन्होंने बताया कि ट्रेन 04813, भगत की कोठी-दानापुर वीकली स्पेशल (10 ट्रिप) भगत की कोठी से 23 अप्रैल से 25 जून तक प्रत्येक बुधवार को सायं 5.20 बजे रवाना होकर गुरुवार सायं 5.15 बजे दानापुर पहुंच जाएगी.
वापसी में ट्रेन 04814, दानापुर-भगत की कोठी वीकली स्पेशल (10 ट्रिप) दानापुर से 24 अप्रैल से 26 जून तक प्रत्येक गुरुवार को सायं 6.45 बजे रवाना होकर शनिवार रात्रि 1 बजे भगत की कोठी पहुंच जाएगी.
इन स्टेशनों पर ट्रेन का होगा ठहरावसीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार ट्रेन आवागमन में गोटन, मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर, जयपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा स्टेशनों पर रुकेगी.
इतने डिब्बों से होगा संचालन ट्रेन में यात्रियों की सुविधा हेतु 16 स्लीपर, 4 जनरल और 2 गार्ड एसएलआर सहित कुल 22 डिब्बे होंगे.



