Entertainment

Box Office Collection Day 2: इमरान हाशमी-प्रतीक गांधी पर भारी मोहनलाल, ‘थुडरम’ ने का बॉक्स ऑफिस पर रूल

Last Updated:April 27, 2025, 08:25 IST

Ground Zero X Phule X Thudarum Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर 25 अप्रैल को कई फिल्में रिलीज हुई हैं. विवादों के बीच पत्रलेखा और प्रतीक गांधी की ‘फुले’, इमरान हाशमी की ‘ग्राउंड जीरो’ और मोहनलाल की सस…और पढ़ें'दृश्यम की बाप...', 'ग्राउंड जीरो'-'फुले' के साथ चुपके से आई मोहनलाल की मूवी

‘दृश्यम’ से हो रही मोहनलाल की नई फिल्म की तुलना. (फिल्म पोस्टर)

हाइलाइट्स

मोहनलाल की ‘थुडरम’ ने 2 दिन में 13.50 करोड़ कमाए.’थुडरम’ को दर्शकों ने ‘दृश्यम का बाप’ बताया.’ग्राउंड जीरो’ और ‘फुले’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया.

मुंबई. मोहनलाल की ‘एल2: एम्पुरान’ ईद के मौके पर रिलीज हुई और ‘सिकंदर’ और ‘जाट’ जैसी फिल्मों को टक्कर दी. फिल्म विवादों में भी रही लेकिन 300 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन भी कर लिया. इस बीच, मोहनलाल की चुपके एक और फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस फिल्म का नाम ‘थुडरम’ है. यह फिल्म मलयालम और तेलुगु में रिलीज हुई. मलयाली बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग मिली है. वहीं, हिंदी बॉक्स ऑफिस ‘ग्राउंड जीरो’ और ‘फुले’ रिलीज हुई है.

‘फुले’ को लेकर पिछले एक महीने से विवाद चल रहा है. प्रतीक गांधी और पत्रलेखा स्टारर ‘फुले’ को अनंत महादेवन ने डायरेक्ट किया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘फुले’ ने ओपनिंग डे पर 41 लाख रुपए कमाए, तो दूसरे दिन फिल्म 21 लाख रुपए का कलेक्शन किया. हालांकि, ‘फुले’ के कलेक्शन को लेकर एक कंफर्म आंकड़े जारी नहीं हुए हैं. फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यूज मिले हैं. प्रतीक-पत्रलेखा की अदाकारी और अनंत के डायरेक्शन को सराहा है.

Pratik Gandhi Phule
फुले में प्रतीक गांधी और पत्रलेखा. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @pratikgandhiofficial)

‘ग्राउंड जीरो’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वहीं, इमरान हाशमी स्टारर ‘ग्राउंड जीरो’ ने ओपनिंग डे पर 1.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. दूसरे दिन फिल्म ने 1.90 करोड़ रुपए कमाए. इमरान की फिल्म ने दो दिन में 3.05 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. अब बात करें, मोहनलाल की फिल्म ‘थुडरम’ की तो क्रिटिक्स ने इसे सराहा है. ऑडियंस ने इसे दृश्यम का बाप बताया है. यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जो मलयाली बॉक्स ऑफिस पर रूल कर रही है. कई स्टेट में चलने वाली ‘ग्राउंड जीरो’- ‘फुले’ से ज्यादा कलेक्शन सिर्फ केरल में ही कर रही है.

emraan hashmi ground zero-2025-04-c4f32382b252b231acbe4c43e9700d58
 ‘ग्राउंड जीरो’ 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. 

‘थुडरम’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘थुडरम’ ने ओपनिंग डे पर 5.25 करोड़ रुपए कमाए. दूसरे दिन फिल्म ने 8.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. मोहनलाल की इस फिल्म ने 2 दिन में 13.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. ‘थुडरम’ को थरुन मूर्ति ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को देखने के लिए फैंस पहले दिन ही सिनेमाघरों में उमड़ पड़े और बाद में इंटरनेट पर तारीफों की बाढ़ आ गई. ऑडियंस ने मोहनलाल के दमदार प्रदर्शन की सराहना की, कई लोगों ने कहा कि फिल्म ने उनके दिल को छू लिया. कई सिनेप्रेमियों ने थुदारुम की तुलना मोहनलाल की ब्लॉकबस्टर ‘दृश्यम’ से की.

Location :

Mumbai,Maharashtra

First Published :

April 27, 2025, 08:25 IST

homeentertainment

‘दृश्यम की बाप…’, ‘ग्राउंड जीरो’-‘फुले’ के साथ चुपके से आई मोहनलाल की मूवी

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj