जैसलमेर के रामगढ़ में पाकिस्तानी F-16 मार गिराया, भारतीय वायुसेना की बड़ी कामयाबी, हाई अलर्ट जारी

Last Updated:May 08, 2025, 23:29 IST
Rajasthan News : राजस्थान के जैसलमेर जिले के रामगढ़ क्षेत्र में भारतीय वायुसेना (IAF) ने पाकिस्तान का एक F-16 लड़ाकू विमान मार गिराया है. इस कार्रवाई के बाद जैसलमेर, बाड़मेर और जोधपुर सहित राजस्थान के सभी सीमाव…और पढ़ें
जैसलमेर में पाकिस्तान का एक F-16 लड़ाकू विमान मार गिराया है.
हाइलाइट्स
भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी F-16 को मार गिराया.जैसलमेर, बाड़मेर और जोधपुर में हाई अलर्ट जारी.सुरक्षा कड़ी, नागरिकों से घरों में रहने की अपील.
जैसलमेर. राजस्थान के जैसलमेर जिले के रामगढ़ क्षेत्र में भारतीय वायुसेना ने गुरुवार रात एक पाकिस्तानी F-16 फाइटर जेट को मार गिराया. इस कार्रवाई को भारत की वायु रक्षा प्रणाली की बड़ी सफलता माना जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, यह घटना गुरुवार रात लगभग 10:30 बजे हुई, जब पाकिस्तानी वायुसेना का F-16 जेट भारतीय हवाई क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था. भारतीय वायुसेना के सतर्क रडार और ग्राउंड कंट्रोल इंटरसेप्ट (GCI) यूनिट्स ने तुरंत प्रतिक्रिया दी, जिससे यह घुसपैठ विफल हो गई.
F-16 जेट को मार गिराने के लिए सुखोई-30 MKI और मिराज-2000 विमानों की मदद ली गई. इन विमानों ने घुसपैठ कर रहे पाकिस्तानी जेट को इंटरसेप्ट किया और उसे जैसलमेर के रामगढ़ क्षेत्र में मार गिराया है. घटना के बाद, भारतीय वायुसेना और सेना के जवानों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया और मलबे को बरामद किया. इस दौरान किसी भी नागरिक या सैन्य कर्मी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
इस घटना के बाद, जैसलमेर, बाड़मेर और जोधपुर जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. सभी संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, और नागरिकों से घरों में रहने की अपील की गई है. राज्य सरकार ने भी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिया है. यह पहली बार नहीं है जब भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी F-16 जेट को मार गिराया है. इससे पहले, 27 फरवरी 2019 को, विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने मिग-21 बाइसन विमान से एक पाकिस्तानी F-16 को मार गिराया था. हालांकि, पाकिस्तान ने इस घटना को नकारा था, लेकिन भारतीय वायुसेना ने AMRAAM मिसाइल के टुकड़े दिखाकर अपने दावे को प्रमाणित किया था.
विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटना भारतीय वायुसेना की तत्परता और तकनीकी क्षमता का प्रमाण है. इससे पाकिस्तान को यह स्पष्ट संदेश गया है कि भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम और तैयार है. पाकिस्तान के हमले को विफल कर दिया है. भारत ने ड्रोन और मिसाइल अटैक को नाकाम किया है. पाक सेना के विमानों को रोकने के लिए सीमावर्ती इलाके में भारतीय वायुसेना अपने राडार सिस्टम और फाइटर जेट के साथ पूरी तरह से अलर्ट है.
Location :
Jaisalmer,Jaisalmer,Rajasthan
homerajasthan
भारतीय वायुसेना ने जैसलमेर में PAK के F-16 मार गिराया, राजस्थान में हाई अलर्ट



