CBSE 12th Result Bhilwara daughter become topper know success

Last Updated:May 13, 2025, 17:18 IST
12वीं कॉमर्स मैथ्स की स्टूडेंट भव्या सोमानी ने 99 प्रतिशत हासिल किए हैं. रिजल्ट की घोषणा होने के बाद ही भव्या सोमानी के परिवार ने भव्या को फूल माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी.X

मिठाई खिलाकर दी बधाई
हाइलाइट्स
भीलवाड़ा की भव्या सोमानी ने 12वीं में 99% हासिल किए.भव्या ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और टीचर्स को दिया.भव्या का सपना चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का है.
भीलवाड़ा:- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आज 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. सीबीएसई बोर्ड में एक बार फिर भीलवाड़ा की बेटियों ने बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट में अपने झंडे गाड़ दिए हैं. सीबीएसई बोर्ड में भीलवाड़ा की बेटी ने अपना परचम लहराया है. 12वीं कॉमर्स मैथ्स की स्टूडेंट भव्या सोमानी ने 99 प्रतिशत हासिल किए हैं. रिजल्ट की घोषणा होने के बाद ही भव्या सोमानी के परिवार ने भव्या को फूल माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी.
लोकल 18 से खास बात करते हुए भीलवाड़ा की बेटी भव्या ने चार्टर्ड अकाउंटेंट के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सपना बताया है. भव्या ने यह भी बताया कि जो फैसेलिटीज मुझे मिले, तो मैं इस मुकाम तक पहुंच जाऊंगी और भविष्य में अन्य बच्चों को ऐसी फैसेलिटीज दे पाउंगी. भव्या ने अपनी इस कामयाबी का क्रेडिट अपनी मां प्रिंसिपल मीनाक्षी सोमानी और पिता टेक्निकल मैनेजर नितिन सोमानी को दिया है.
शुरू से ही बना लिया था टॉपर का टारगेटभव्या सोमानी ने बताया कि 1 साल पहले ही 99 प्रतिशत हासिल करने का टारगेट बना लिया था और लगातार 10 घंटे की पढ़ाई और टीचर्स और माता-पिता के मोटिवेशन से भव्या सोमानी ने यह कामयाबी हासिल की है. अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और टीचर्स को दिया है.
भव्या सोमानी ने कहा कि शुरू से ही पढ़ाई का टारगेट था और मेरे मन में हमेशा यही था कि मैं किसी को डिसएप्वाइंट नहीं कर दूं, जिसकी वजह से मैं लगातार मेहनत करती थी और आज मैंने यह मुकाम हासिल कर लिया और मुझे इस बात की बहुत ज्यादा खुशी है.
इस तरह किया टाइम मैनेजमेंटलोकल 18 से खास बातचीत करते हुए भव्या सोमानी ने बताया कि यह मुकाम हासिल करने के लिए मैंने पूरे साल पर 10 घंटे की पढ़ाई की है और पहले से ही मैं सोच लिया था कि मुझे पढ़ाई करनी है. सोशल मीडिया मूवीज और वेब सीरीज को अलग साइड में रखा है.
दसवीं बोर्ड में भी किया टॉपराजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घोड़ास की प्रिंसिपल और भव्या की मां मीनाक्षी सोमानी ने कहा कि हम लोग काफी खुश हैं. हमारा पूरा परिवार काफी खुश है. यह काफी मेहनत कर रही थी और अपना गोल सेट किया था. सब चीजों को छोड़कर इतनी पढ़ाई की है. दसवीं बोर्ड में भी भव्या सोमानी ने 98% हासिल किए थे और भव्या के भाई ने भी 98% हासिल किया. इस बार 12वीं बोर्ड में 99% हासिल किए हैं.
ये भी पढ़ें:- CBSE Result 2025: 13 घण्टे की पढ़ाई ने हौंसलों को दी उड़ान, 12वीं की रुद्राक्षी ने सीबीएसई एग्जाम में किया टॉप
चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का टारगेटभव्या सोमानी ने कहा कि शुरू से ही मेरा एक ही टारगेट था कि मैं कुछ अनूठा और अलग करके दिखाऊं. अभी चार्टर्ड अकाउंटेंट फाउंडेशन का एग्जाम दे रही हूं और मैं इस फील्ड में ही आगे बढ़ने का टारगेट रख रही हूं. इसके अलावा मेरा एक सपना यह भी है कि जो मुझे फैसेलिटीज मिली है, मैं चाहती हूं कि मैं इस फैसिलिटीज को अन्य बच्चों को भी दे पाऊं. उससे पहले मुझे ऐसे मुकाम पर पहुंचना पड़ेगा.
भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें India पर देखेंLocation :
Bhilwara,Rajasthan
homecareer
भीलवाड़ा की बेटी ने लहराया परचम , सोशल मीडिया और टाइम को मैनेज कर पाई कामयाबी



