व्यापारी हत्या केस में पुलिस की बड़ी चाल… 12 घंटे में 7 गिरफ्तार! पर कौन हैं चार फरार मास्टरमाइंड?

Last Updated:October 10, 2025, 23:03 IST
Nagaur News: कुचामन के व्यापारी रमेश रूलानिया हत्याकांड में पुलिस ने 12 घंटे में सात आरोपियों को पकड़ा, एसपी ऋचा तोमर ने जानकारी दी. चार मुख्य आरोपी फरार हैं, तलाश जारी है.
ख़बरें फटाफट

प्रकाश तंवर/डीडवाना-कुचामन. कुचामन के चर्चित व्यापारी रमेश रूलानिया हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. घटना के महज 12 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली और मुख्य आरोपियों को मदद करने वाले सात लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया. डीडवाना-कुचामन की एसपी ऋचा तोमर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को पकड़ा है, जबकि चार मुख्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सफिक खान, किशनलाल गुर्जर, रामकेश गुर्जर, रामसिंह, खुशी राम, दिनेश और पवन शामिल हैं. ये सभी लोग मुख्य आरोपियों को फरार होने में मदद कर रहे थे. पुलिस ने आरोपियों को तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर चिन्हित किया. जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और स्थानीय मुखबिरों से मिली सूचना ने पुलिस को बड़ी सफलता दिलाई.
व्यापारियों में था डर, पुलिस ने दिखाई तत्परताहत्याकांड के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल था. व्यापारी रमेश रूलानिया की हत्या के बाद व्यापारियों ने सुरक्षा की मांग को लेकर भी आवाज उठाई थी. इस दबाव के बीच पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अलग-अलग टीमों का गठन किया था. एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि पुलिस की टीमों ने लगातार छापेमारी की और हर संभावित ठिकाने पर निगरानी रखी. इसी समन्वय के चलते महज आधे दिन में सातों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए.
मुख्य आरोपियों की तलाश जारीपुलिस का कहना है कि फरार चल रहे चार मुख्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन लोगों ने मुख्य आरोपियों को छिपाने या बचाने की कोशिश की, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल… और पढ़ें
Location :
Nagaur,Rajasthan
First Published :
October 10, 2025, 22:58 IST
homerajasthan
व्यापारी हत्या केस में पुलिस की बड़ी चाल! 12 घंटे में 7 गिरफ्तार, चार अब भी…



