Rajasthan

RAS Topper 2023: कोचिंग नहीं, सिर्फ मोबाइल से की तैयारी, चौथे प्रसाय मिली सफलता, जानें राजकुमार की सक्सेस स्टोरी

Last Updated:October 16, 2025, 07:13 IST

RAS Topper Success Story:राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी किया. सीकर के नीमकाथाना निवासी राजकुमार जाखड़ ने 219वीं रैंक हासिल की. वर्तमान में बिजली विभाग में JEN पद पर कार्यरत राजकुमार ने बिना कोचिंग और मोबाइल के माध्यम से तैयारी करते हुए सफलता हासिल की. उन्होंने अन्य अभ्यर्थियों को सलाह दिया कि असफलता से डरना नहीं चाहिए, बल्कि उसे अनुभव के रूप में अपनाना चाहिए.राजकुमार जाखड़

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त (RAS) परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा परिणाम में सीकर जिले के नीमकाथाना निवासी राजकुमार जाखड़ ने शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने इस परीक्षा में 219 वीं रैंक हासिल की है. राजकुमार वर्तमान में बिजली विभाग में कनिष्ठ अभियंता (JEN) के पद पर कार्यरत हैं और नौकरी के साथ तैयारी करते रहे हैं.

राजकुमार जाखड़

राजकुमार जाखड़ बताते हैं कि यह उनका चौथा प्रयास था, जिसमें उन्होंने सफलता हासिल की. कॉलेज से ग्रेजुएशन के बाद ही उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने की सोची, लेकिन कुछ परिस्थितियों के कारण RAS की तैयारी नहीं कर पाया. उन्होंने कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की और इसी दौरान उनका चयन बिजली विभाग में JEN के रूप में हो गया.

राजकुमार जाखड़

JEN के पद पर रहते हुए राजकुमार को कार्यक्षेत्र में बाहर का काम अधिक देखना पड़ता था. उन्होंने बताया कि तुरंत पढ़ाई का बहुत कम समय मिलता था. फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और रोजाना सुबह 6 से 8 घंटे पढ़ते थे. राजकुमार ने बताया कि बिना कोई कोचिंग किए उन्होंने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है. उन्होंने बताया कि वे केवल मोबाइल से ही पढ़ाई करते थे.

राजकुमार जाखड़

राजकुमार का कहना है कि रविवार और छुट्टियों के दिनों में पूरी तरह से पढ़ाई ही करते थे. कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया और लगातार मेहनत करते रहे. परिवार भी उनकी सफलता में बड़ी ताकत बना. उनके पिता रामवतार जाखड़ पंचायतीराज विभाग में एलडीसी हैं, बड़े भाई राजेश सरकारी शिक्षक हैं, जबकि पत्नी वेटरनरी डॉक्टर हैं.

RPSC

पूरे परिवार ने उन्हें प्रोत्साहन दिया और घर का माहौल ऐसा बनाया जिससे वे बिना किसी दबाव के तैयारी कर सकें. इंटरव्यू में राजकुमार से कई विषयों पर सवाल पूछे गए. उनसे पूछा गया कि घरों पर लगाए जा रहे सोलर सिस्टम के पॉजिटिव और नेगेटिव प्रभाव क्या हैं. इसके अलावा नॉर्थ ईस्ट राज्यों और राजस्थान के पंचायतीराज प्रणाली में अंतर तथा खाद्य वस्तुओं में मिलावट रोकने के उपायों पर भी सवाल किए गए.

RPSC

राजकुमार जाखड़ का कहना है कि इस परीक्षा ने उन्हें धैर्य, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास सिखाया. वे अन्य अभ्यर्थियों को सलाह देते हैं कि असफलता से डरना नहीं चाहिए, बल्कि उसे अनुभव के रूप में अपनाना चाहिए. सही रणनीति, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

First Published :

October 16, 2025, 07:13 IST

homejobs

कोचिंग नहीं, सिर्फ मोबाइल से की तैयारी, चौथे प्रयास में राजकुमार को मिली सफलता

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj