how to click best diwali photos with apple iphone 17 camera try different modes- अगर आपके पास भी है ये लेटेस्ट आईफोन, तो इन कैमरा मोड से क्लिक करें दिवाली फोटोज़, लगेगी परफेक्ट

Last Updated:October 20, 2025, 12:31 IST
अगर आपके पास आईफोन 17 है तो इस दिवाली अपने फोन के Night Mode, Cinematic Mode, HDR और Macro लेंस का इस्तेमाल करके शानदार और प्रोफेशनल जैसी तस्वीरें खींच सकते हैं. जानें कैसे आतिशबाजी, दिया और रंगोली को कैप्चर करें.
आईफोन 17 में यूज़ करें ये कैमरा मोड.
दिवाली अपने रंग-बिरंगे दीयों, रोशनी और यादगार पलों के लिए जानी जाती है. अगर आपके पास iPhone 17 है, तो आप इसके कैमरे की मदद से शानदार और प्रोफेशनल जैसी तस्वीरें खींच सकते हैं. नीचे दिए गए कुछ आसान टिप्स के साथ, आपका iPhone 17 इस Diwali पर शानदार तस्वीरें लेने में आपका सबसे अच्छा साथी साबित होगा.
सबसे पहले, Night Mode का इस्तेमाल करें. Diwali की रातों में दीये और पटाखों की रोशनी होती है, लेकिन कभी-कभी लाइट कम या ठीक नहीं रहती है. iPhone 17 का Night Mode ऑटोमैटिक एक्सपोजर एडजस्ट करता है और लो-लाइट तस्वीरें क्रिस्प और vibrant बनाता है. सबसे अच्छे रिजल्ट के लिए फोन को स्थिर पकड़ें या छोटा ट्राइपॉड इस्तेमाल करें.
दूसरा, Cinematic Mode के साथ खेलें. अगर आप चाहते हैं कि आपके परिवार या दोस्तों की तस्वीरें बैकग्राउंड की रोशनी में अलर दिखे, तो Cinematic Mode इस्तेमाल करें. ये बैकग्राउंड को अच्छे तरीके से blur करता है और आपकी वीडियो या फोटो को शॉर्ट फिल्म जैसा लुक देता है.
तीसरा, HDR और Smart HDR 5 का इस्तेमाल करें. Fireworks या रोशनी वाले decorations शूट करते समय HDR लाइट और शैडो को परफेक्ट बैलेंस करता है. इससे स्पार्क और कॉर्नर दोनों में डिटेल बनी रहती है.
चौथा, आतिशबाजी को लाइव फोटोज़ या Burst Mode में कैप्चर करें. पटाखों की तस्वीरें खींचना tricky हो सकता है. Burst Mode या Live Photos का इस्तेमाल करके आप जल्दी-जल्दी कई शॉट्स ले सकते हैं और बाद में सबसे बढ़ियां फ्रेम चुन सकते हैं. Live Photos को लूपिंग वीडियो में बदलकर सोशल मीडिया पर भी शेयर किया जा सकता है.
पांचवां और आखिरी, मैक्रो और Ultra-Wide लेंस का क्रिएटिव इस्तेमाल करें. दिया की डिटेल्स, रंगोली के पैटर्न या डेकोरेटिव लाइट के पास में शानदार लगते हैं. मैक्रो लेंस डिटेल को कैप्चर करता है, जबकि ultra-wide लेंस बड़े सीन या ग्रुप शॉट्स के लिए परफेक्ट है.
Afreen Afaq
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें
न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
October 20, 2025, 12:29 IST
hometech
अगर आपके पास भी है ये लेटेस्ट आईफोन, तो इन कैमरा मोड से क्लिक करें दिवाली फोटो



