Entertainment

सलमान-अरबाज करते हैं एक दूसरे से नफरत? दोनों संग 2010 में हिट देने वाले डायरेक्टर का दावा, बोले- ‘बर्तन फेंक..’

Last Updated:October 21, 2025, 16:37 IST

एक बार फिर दंबग डायरेक्टर ने सलमान खान पर वार किया है. इस बार उन्होंने अरबाज खान और सलमान खान के रिलेशनशिप को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि दोनों भाइयों के बीच नफरती रिश्ता है.

ख़बरें फटाफट

सलमान-अरबाज करते हैं एक दूसरे से नफरत? डायरेक्टर का दावा

डायरेक्टर अभिनव कश्यप की तकरार बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान से काफी लंबे समय से चली आ रही है. बीते दिनों उन्होंने एक्टर को लेकर कई बड़े बयान दिए. जिसका जवाब सलमान खान ने भी बिना डायरेक्टर का नाम लिए बिग बॉस में दिया. अब अभिनव कश्यप ने एक बार फिर सलमान खान पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने इस बार उनके भाई अरबाज खान को भी घसीटा है. डायरेक्टर ने दावा किया है कि अरबाज खान और सलमान खान की बिल्कुल नहीं बनती है. एक दूसरे से वह नफरत करते हैं.

अभिनव कश्यप ने सलमान खान की दबंग (2010) को डायरेक्ट किया था. उसके बाद दबंग 2 को अरबाज खान ने डायरेक्ट किया और तीसरे पार्ट को प्रभु देवा ने. अभिनव कश्यप ने दबंग के बाद सलमान खान पर कई गंभीर आरोप लगाए. कभी गुंडा कहा तो कभी दूसरे स्टार्स के रोल काटने के आरोप भी लगाए.

अभिनव कश्यप ने फिर बोला सलमान खान पर हमलाअब अभिनव कश्यप ने सलमान खान के परिवार पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सलमान खान ने एक बार अरबाज खान पर बर्तन तक फेंक दिए थे. दोनों भाइयों में नहीं बनती है और रिश्ता भी कड़वाहट भरा है.

अरबाज खान और सलमान खान के रिश्ते पर किया दावा‘बॉलीवुड ठिकाना’ को दिए इंटरव्यू में कश्यप ने कहा, ‘सलमान खान रात डेढ़ बजे मेरे कमरे में आया करते थे. फिल्म में अरबाज खान का एक तगड़ा पीछा करने वाला सीन था. लेकिन सलमान ने उसे हटवा दिया. वह बहुत ही इनसिक्योर इंसान हैं. वह सिर्फ लोगों की नजरों में बना रहना चाहते हैं.’

सलमान खान और अरबाज खान करते हैं नफरत?सलमान खान और अरबाज खान के रिश्ते को लेकर अभिनव कश्यप ने कहा, ‘ये भाई एक दूसरे से नफरत करते हैं. मुझे नहीं ये साथ कैसे हैं. इस फैमिली को समझना बहुत मुश्किल है. मुझे यकीन है कि अरबाज ने पक्का सलमान खान से अपने कटे रोल के बारे में पूछा होगा. लेकिन मेरे सामने झगड़ा नहीं किया. एक बार तो अरबाज और सलमान का मेरे सामने ही झगड़ा हो गया. सलमान ने बर्तन फेंक के मारे थे. मैं ये देखकर डर गया.’

सलमान-अरबाज की लड़ाई का किस्सा बतायाडायरेक्टर ने आगे कहा कि उस दिन उन्होंने दोनों भाइयों के झगड़े को रोकने की कोशिश भी की थी. लेकिन सलमान ने उनसे दूर रहने को कहा. इसके अलावा अभिनव कश्यप ने मलाइका अरोड़ा के आइटम सॉन्ग मुन्नी बदनाम हुई को लेकर भी रिएक्ट किया. उन्होंने कहा कि सलमान खान नहीं चाहते थे कि मलाइका ये गाना करें. वह असहज थे. उन्हें लग रहा था कि ये गाना अश्लील है. लेकिन जैसे तैसे एक्टर को इस बारे में मनाया गया.

Varsha

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

October 21, 2025, 16:37 IST

homeentertainment

सलमान-अरबाज करते हैं एक दूसरे से नफरत? डायरेक्टर का दावा

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj