Entertainment

‘लोग बदल जाते हैं, रोना व्यर्थ है’ अमिताभ बच्चन ने रात 12 बजे किया क्रिप्टिक पोस्ट, क्यों लिखा दर्द भरा संदेश?

Last Updated:October 25, 2025, 11:36 IST

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने शनिवार को अपने ब्लॉग पर एक रहस्यमय नोट लिखकर फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स को चिंता में डाल दिया है. आधी रात के किए इस पोस्ट की शुरुआत उन्होंने हरिवंश राय बच्चन की कविता से की है- ‘तुमने हमें पूज पूज कर पत्थर कर डाला…’ जिसे पढ़कर फैंस हैरान हैं. 'लोग बदल जाते हैं, रोना व्यर्थ है', अमिताभ ने रात 12 बजे किया क्रिप्टिक पोस्टअमिताभ बच्चन का पोस्ट वायरल हो रहा है. फोटो साभार- @MosesSapir/X

नई दिल्ली. बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ यानी अमिताभ बच्चन अकसर अपनी पोस्ट से फैंस को सकते में डाल देते हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव 83 साल के अमिताभ बच्चन भले कुछ भूल जाए, लेकिकन ब्लॉग लिखना नहीं भूलते. देर रात तक जागने वाले अमिताभ रात में अपने दिल की जज्बातों को शेयर करते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने ब्लॉग पर एक रहस्यमयी नोट लिखा, जिसमें बदलते वक्त और लोगों के बदलाव पर गहरी बातें कीं. इन बातों को पढ़ने के बाद फैंस हैरान हैं और पूछ रहे हैं कि आखिर इतना दर्द भरा संदेश किसके लिए है?

अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर एक रहस्यमय नोट लिखकर फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स को चिंता में डाल दिया है. उन्होंने बदलते वक्त और बदलते लोगों पर एक नोट शेयर किया है, जिसको पढ़ने के बाद फैंस हैरान हैं.‘समय बदलता है, लोग बदल जाते हैं…’

बिग बी ने एपने ब्लॉग की शुरुआत अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता कुछ लाइनों के साथ किया. उन्होंने लिखा- ‘तुमने हमें पूज पूज कर पत्थर कर डाला, वो जो हम पर जुमले कसते हैं , हमें जिंदा तो समझते हैं.’ उन्होंने आगे लिखा- ‘समय बदलता है… दुनिया बदलती है… रवैया, आदतें बदलती हैं… संस्कृति बदलती है… लोग बदल जाते हैं… जो लोग ‘तब’ थे, वे अब नहीं हैं… और जल्द ही जो लोग ‘अब’ हैं, वे ‘तब’ के संदर्भ बन जाएंगे.’

अमिताभ बच्चन का पोस्ट.

अतीत में जीना बेकार

उन्होंने आगे कहा कि अतीत में जीना बेकार है और उसे सिर्फ एक याद के तौर पर संजोकर रखना चाहिए. इसके बाद उन्होंने अपने पिता और प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन की कविता की पंक्तियां की बात की और कहा कि इसकी प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है.

‘क्रिएटिव जीनियस’ खो दिया

शुक्रवार को बिग बी ने विज्ञापन जगत के दिग्गज पियूष पांडे की मौत पर शोक व्यक्त किया. ‘एक क्रिएटिव जीनियस… सबसे मिलनसार दोस्त और गाइड… हमें छोड़ गया… शोक के शब्द नहीं… पीयूष पांडे आज सुबह चले गए… उनके क्रिएटिव वर्क हमेशा अमर रहेंगे.’

कोर्टरूम थ्रिलर से कल्कि 2 तक

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ ‘सेक्शन 84’ का इंतजार कर रहे हैं. ऋभु दासगुप्ता निर्देशित कोर्टरूम थ्रिलर में अभिषेक बनर्जी और निमरत कौर भी हैं. इसके अलावा, नाग अश्विन की ‘कल्कि 2’ में अश्वत्थामा के रोल में वापसी करेंगे. 2898 ईस्वी में सेट साइ-फाई और पौराणिक कथा का मिश्रण, दिसंबर से इसकी शूटिंग शुरू होगी.

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

शिखा पाण्डेय Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

October 25, 2025, 11:36 IST

homeentertainment

‘लोग बदल जाते हैं, रोना व्यर्थ है’, अमिताभ ने रात 12 बजे किया क्रिप्टिक पोस्ट

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj