Rajasthan
झीलों में तैरती नावें, घाटों पर सैलानियों की भीड़…उदयपुर बन गया टूरिस्ट हॉटस्पॉट – हिंदी

Udaipur Lakecity Tourist: झीलों में तैरती नावें, घाटों पर सैलानियों की भीड़
उदयपर: झीलों और महलों की नगरी लेकसिटी उदयपुर इस समय पर्यटकों से गुलजार है. देसी और विदेशी सैलानी हर जगह शहर की खूबसूरती का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। शहर के पर्यटन स्थलों पर भीड़भाड़ देखने को मिल रही है, और होटल तथा रिसॉर्ट्स लगभग 90% तक फुल हैं. व्यापारी भी इस समय खास उत्साह में नजर आ रहे हैं.शहर के कैफे, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल और लोकल मार्केट में सैलानियों की भीड़ से कारोबार में तेजी देखी जा रही है.दुकानदार और होटल मालिक बताते हैं कि अच्छे सीजन की शुरुआत अगस्त महीने से ही देखने को मिली थी और अक्टूबर आते-आते शहर पर्यटन की रफ्तार पकड़ चुका है.
homevideos
Udaipur Lakecity Tourist: झीलों में तैरती नावें, घाटों पर सैलानियों की भीड़




