Sports

Who is Auqib Nabi: रणजी ट्रॉफी में राजस्थान के खिलाफ 10 विकेट लेकर अकीब नबी ने मचाई सनसनी, जानिए कौन है ये रफ्तार का सौदागर

Last Updated:October 28, 2025, 10:37 IST

Who is Auqib Nabi: अकीब नबी ने रणजी ट्रॉफी में राजस्थान के खिलाफ दूसरी पारी में महज 24 रन देकर 7 विकेट झटके मैच में कुल 10 विकेट लेकर धमाल मचाया. दलीप ट्रॉफी में 4 गेंदों पर 4 विकेट लेकर इतिहास रचा. जम्मू और कश्मीर के इस खिलाड़ी की चर्चा हर तरफ हो रही है.कौन हैं अकीब नबी जिसने उड़ाई चयनकर्ताओं की नींद, रणजी मैच में झटके 10 विकेटजम्मू और कश्मीर अकीब नबी ने रणजी ट्रॉफी में राजस्थान के खिलाफ मैच में झटके 10 विकेट

नई दिल्ली. जम्मू और कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी तेज रफ्तार बॉल से सुर्खियां बटोरी और टीम इंडिया में जगह बनाई. कुछ मैच खेलने के बाद ही वो बाहर हो गए. अब जम्मू और कश्मीर का एक और रफ्तार का सौदागर चर्चा में है. अकीब नबी ने रणजी ट्रॉफी में राजस्थान के खिलाफ दूसरी पारी में 11 ओवर में 3 मेडन करते हुए 24 रन देकर 7 विकेट लिए. इतना ही नहीं इस मैच में उन्होंने 55 रन की पारी भी खेल डाली.  दलीप ट्रॉफी में अकीब ने 4 लगातार बॉल पर 4 विकेट लेकर इतिहास रचा था. ऐसा करने वाले वे पहले गेंदबाज बने.

नबी ने राजस्थान के खिलाफ ऐसा कहर ढाया कि जिसने देखा वो देखता रह गया. जहां उमरान मलिक को एक विकेट नहीं मिला वहीं इस गेंदबाज ने 10 विकेट झटक लिए. पहली पारी में 3 विकेट लेने के बाद दूसरी पारी में वो और भी खुंखार नजर आए. महज 24 रन देकर 7 विकेट झटक लिए. 2025-26 के इस सीजन में यह उनका तीसरा 5 विकेट हॉल था. 2024 रणजी ट्रॉफी के बाद से अब तक 12 मैच खेलने के बाद 68 विकेट अकीब ने चटकाए हैं जिसमें 8 बार 5 विकेट लेने का कमाल किया है.

Auqib Nabi since 2024 Ranji

12 matches68 wickets13.1 average8 five-wicket hauls2 four-wicket hauls

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj