5 Health Benefits of Sleeping Cuddled With Your Partner | पार्टनर के साथ चिपक कर सोने के 5 हेल्थ बेनिफिट्स

Last Updated:November 03, 2025, 15:07 IST
Cuddling While Sleeping Benefits: पार्टनर के साथ लिपटकर सोना सिर्फ रिश्ते के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. पार्टनर से चिपककर सोने से शरीर में ऑक्सीटोसिन जैसे लव हार्मोन का स्तर बढ़ता है, जो तनाव घटाता है और नींद की क्वालिटी में सुधार करता है. यह दिल को स्वस्थ रखता है और इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है.
पार्टनर से लिपटकर सोना सेहत के लिए भी फायदेमंद है.
Benefits of Sleeping Close to Partner: आज के समय में लोग अपने करियर को प्रायोरिटी दे रहे हैं और इसकी वजह से पार्टनर के साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पाते हैं. ऐसे में रात को सोने से पहले कपल्स एक दूसरे के साथ कुछ वक्त बिताकर प्यार का इजहार करते हैं. कई लोग तो पार्टनर के साथ लिपटकर सोना पसंद करते हैं. पार्टनर के साथ लिपटकर सोना न सिर्फ रिश्ते के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है. इसका असर हमारी नींद से लेकर हॉर्मोन बैलेंस और दिल की सेहत तक पड़ता है. पार्टनर के साथ चिपककर सोने के फायदे आपको हैरान कर देंगे.
तनाव और चिंता से मिलती है राहत
पार्टनर के साथ लिपटकर सोने से शरीर में ऑक्सीटोसिन (Oxytocin) नामक लव हार्मोन का स्तर बढ़ता है. यह हार्मोन तनाव हार्मोन कोर्टिसोल को कम करता है, जिससे शरीर और दिमाग दोनों को सुकून मिलता है. कई रिसर्च बताती हैं कि कडलिंग से एंजायटी और डिप्रेशन के लक्षण कम हो सकते हैं और व्यक्ति को मानसिक स्थिरता महसूस होती है. इसलिए दिनभर की थकान के बाद अगर आप अपने साथी के साथ गले लगकर सोते हैं, तो यह आपके मन और ब्रेन दोनों के लिए फायदेमंद है.
नींद की क्वालिटी में होता है सुधार
कडलिंग के दौरान शरीर में सेरोटोनिन और मेलाटोनिन जैसे हॉर्मोन सक्रिय हो जाते हैं, जो अच्छी नींद लाने में मदद करते हैं. जब आप पार्टनर के साथ लिपटकर सोते हैं, तो आपका दिमाग सुरक्षा और सुकून महसूस करता है, जिससे नींद गहरी और आरामदायक होती है. यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो नींद की कमी या तनावपूर्ण नींद की समस्या से जूझते हैं.
दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद
कई रिसर्च में पाया गया है कि शारीरिक निकटता और प्यार भरे टच से दिल की सेहत बेहतर होती है. कडलिंग के दौरान शरीर रिलैक्स होता है, ब्लड प्रेशर कम होता है और हार्ट रेट नॉर्मल रहता है. इससे हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है. जो कपल्स नियमित रूप से साथ में समय बिताते हैं और एक-दूसरे के करीब सोते हैं, उनमें दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम देखा गया है.
इम्यून सिस्टम होता है मजबूत
जब आप अपने पार्टनर के साथ चिपककर सोते हैं, तो शरीर में ऑक्सीटोसिन का स्तर बढ़ने से इम्यून सिस्टम पर भी पॉजिटिव असर पड़ता है. यह शरीर को स्ट्रेस से होने वाली सूजन से बचाता है और संक्रमणों के खिलाफ लड़ने की क्षमता बढ़ाता है. प्यार और अपनापन सिर्फ दिल को नहीं, बल्कि आपके शरीर की इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है.
रिश्ते में बढ़ता है भावनात्मक जुड़ाव
कडलिंग सिर्फ एक शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि एक भावनात्मक संवाद भी है. जब आप अपने पार्टनर के साथ लिपटकर सोते हैं, तो आपके बीच विश्वास, अपनापन और नजदीकी बढ़ती है. यह रिश्ता अधिक मजबूत और स्थिर बनता है, क्योंकि कडलिंग से दोनों के बीच मानसिक सुरक्षा का भाव बढ़ता है. रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स का मानना है कि कडलिंग रिलेशनशिप में नॉन-वर्बल कम्युनिकेशन का सबसे प्रभावी तरीका है.
अमित उपाध्याय
अमित उपाध्याय Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें
अमित उपाध्याय Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्… और पढ़ें
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
November 03, 2025, 15:07 IST
homelifestyle
क्या पार्टनर के साथ लिपटकर सोना सेहत के लिए फायदेमंद है? जानें 5 दिलचस्प फैक्ट



