भरतपुर में गोल लौकी-कद्दू की खेती के आसान घरेलू टिप्स

Last Updated:November 03, 2025, 16:54 IST
GardeningTips: भरतपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में गोल लौकी और गोल कद्दू अब लोकप्रिय सब्जियां बन गई हैं. ये कम मेहनत और थोड़े स्थान में अच्छी उपज देती हैं. घर के आंगन, छत या खेत के किनारे इन्हें आसानी से उगाया जा सकता है. पौधों को मजबूत सहारे पर चढ़ाने, जैविक खाद या नीम के घोल का छिड़काव करने और नियमित सिंचाई करने से उपज बढ़ती है, फल सुंदर और स्वस्थ रहते हैं. इससे न केवल घर की रसोई में ताजी, स्वादिष्ट और स्वदेशी सब्जियां मिलती हैं, बल्कि यह आत्मनिर्भरता का जरिया भी बनता है.
भरतपुर के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों गोल लौकी और गोल कद्दू लोगों की पसंदीदा सब्जियों में शामिल हो गई हैं. ये दोनों सब्जियां न केवल स्वाद में बेहतरीन होती हैं, बल्कि कम मेहनत और थोड़े से स्थान में भी अच्छी उपज देती हैं. यही कारण है कि अब ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरों के कई लोग भी इन्हें अपने घर के आंगन, छत या खेत के किनारे लगाने लगे हैं.

गोल लौकी और गोल कद्दू दोनों को एक साथ बोया जा सकता है, इसके लिए बस कुछ आसान घरेलू टिप्स अपनाने की जरूरत होती है. सबसे पहले खेत या गमले की मिट्टी को गोबर की खाद या जैविक खाद से अच्छी तरह तैयार कर लें. मिट्टी ढीली और पानी निकासी वाली होनी चाहिए ताकि पौधों की जड़ों में सड़न न हो. बीजों को लगभग एक से डेढ़ इंच गहराई में बोना चाहिए और हल्का पानी डालकर ढक देना चाहिए.

इन पौधों को पेड़ों या मजबूत बांस की बेलों के सहारे ऊपर की ओर चढ़ाया जाए, तो इससे फल बड़े और सुंदर बनते हैं. जब कद्दू और लौकी हवा में लटकते हैं, तो उनका आकार गोल और एकसमान रहता है. इससे न केवल उपज में वृद्धि होती है, बल्कि पौधों को बीमारी लगने की संभावना भी कम हो जाती है. सिंचाई के लिए ध्यान रखें कि मिट्टी हमेशा नमीदार रहे, लेकिन पानी जमा न हो.

हर 10 से 12 दिन में जैविक खाद या नीम के घोल का छिड़काव करने से पौधे हरे-भरे रहते हैं और कीटों से सुरक्षित रहते हैं. गांवों में कई परिवार अब रासायनिक सब्जी छोड़कर देसी तरीके से गोल लौकी और गोल कद्दू उगा रहे हैं. इससे सब्जियों का स्वाद प्राकृतिक और सेहतमंद बना रहता है, एक बार बोने के बाद ये पौधे कई महीनों तक फल देते हैं.

यही कारण है कि भरतपुर के ग्रामीण इलाकों में यह खेती अब आमदनी का अच्छा जरिया बनती जा रही है. अगर आप भी अपने घर में हरियाली और ताजी सब्जियों का आनंद लेना चाहते हैं, तो बस थोड़ी जगह, धूप और नियमित देखभाल के साथ गोल लौकी और गोल कद्दू आसानी से लगा सकते हैं.

यह न केवल घर की रसोई को स्वदेशी स्वाद देता है, बल्कि आत्मनिर्भर भी बनाता है। इस प्रकार आप भी कुछ आसान और घरेलू टिप्स के साथ लौकी और कद्दू लगा सकते हैं और ताजी सब्जी आसानी से खा सकते हैं. अगर आप भी अपने घर में ताजी सब्जी चाहते हैं, तो इन टिप्स का उपयोग कर सकते हैं.
First Published :
November 03, 2025, 16:51 IST
homerajasthan
जानिए घर में ही कैसे लगाए गोल लौकी-कद्दू की खेती, ये है आसान घरेलू टिप्स



