Rajasthan

Aaj Ka Makar Rashifal: मकर राशि वालों की बल्ले-बल्ले! करियर में उड़ेगी ऊंची उड़ान, लवर्स के लिए गुडन्यूज, करें आज ये उपाय

Last Updated:November 06, 2025, 07:22 IST

Aaj ka Makar Rashifal 06 November 2025: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है. बिजनेस में मुनाफे के अवसर बनेंगे और करियर में नई प्रगति के योग हैं. प्रेम संबंधों में खुशखबरी या सकारात्मक बातचीत हो सकती है. दिन की शुरुआत दान या सेवा से करना सौभाग्य बढ़ाएगा और मानसिक शांति देगा.

ख़बरें फटाफट

मकर राशि वालों की बल्ले-बल्ले! करियर में उड़ेगी ऊंची उड़ानaaj ka makar rashifal

करौली. मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ और उत्साहजनक रहने वाला है. आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और बिजनेस में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं. कई स्रोतों से धनलाभ होने की प्रबल संभावना बन रही है. जो जातक लंबे समय से अपने कार्यक्षेत्र में नई दिशा की तलाश में हैं, उनके लिए आज का दिन कुछ नया करने का अवसर लेकर आ सकता है.

जयपुर की ज्योतिषी डॉ दीप्ति शर्मा के अनुसार 6 नवंबर यानी आज का दिन मकर राशि वालों के लिए उन्नति, लाभ और सफलता से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र, धन और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. आज दिन की शुरुआत उपवास या दान से करें.

मकर राशिवालों का नौकरी में होगा प्रमोशनपरिवार के मामले में दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा. संतान की शिक्षा को लेकर कुछ चिंता हो सकती है, लेकिन धैर्य रखें, जल्द ही स्थितियां अनुकूल बनेंगी. कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी और उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह दिन प्रमोशन या पदोन्नति के संकेत दे रहा है.

आर्थिक दृष्टि से दिन उत्तम रहेगा. बिजनेस में लाभ के योग हैं और रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. यात्रा से लाभ के योग भी बन रहे हैं, इसलिए किसी जरूरी कार्य या सौदे के लिए की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध हो सकती है. स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज आपको ध्यान देने की जरूरत है. पुरानी बीमारी में राहत मिलेगी और मानसिक सुकून भी बना रहेगा.

मकर राशि वालों को लवर्स के लिए मिल सकती है खुशखबरीप्रेम जीवन के लिए दिन बेहद सकारात्मक है. आज मकर राशि के जातकों को अपने प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा महसूस होगी. लवर्स के लिए कोई खुशखबरी मिल सकती है.

मकर राशिवाले करें आज ये उपायअगर दिन की शुरुआत किसी जरूरतमंद को दान देने या उपवास करने से करें तो लाभ के योग और भी प्रबल होंगे. यह दिन धार्मिक कार्यों में भाग लेने के लिए भी शुभ है.

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica…और पढ़ें

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :

Karauli,Rajasthan

First Published :

November 06, 2025, 07:22 IST

homeastro

मकर राशि वालों की बल्ले-बल्ले! करियर में उड़ेगी ऊंची उड़ान

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj