परिजनों ने बेटी को पढ़ने के लिए भेजा था हॉस्टल, संचालक की डोल गई नीयत, 1 साल बाद हुआ सनसनीखेज खुलासा

Last Updated:November 06, 2025, 13:09 IST
Tonk News : राजस्थान के टोंक जिले के दूनी थाना इलाके में मासूम बच्ची से रेप की खौफनाक वारदात सामने आई है. पीड़िता को उसके परिजनों ने पढ़ने के लिए प्राइवेट हॉस्टल भेजा था. लेकिन वहां बच्ची को देखकर हॉस्टल संचालक की नीयत डोल गई. उसने बच्ची के साथ हैवानियत करना शुरू कर दिया. मामले का खुलासा एक साल बाद हुआ है.
ख़बरें फटाफट
पीड़िता नाबालिग है. आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है.
दौलत पारीक.
टोंक. राजस्थान में रेप की एक और खौफनाक वारदात सामने आई है. रेप का दिल को दहला देने वाला यह मामला टोंक जिले के दूनी थाना इलाके से जुड़ा हुआ है. रेप की शिकार हुई पीड़िता नाबालिग है. पीड़िता के साथ हैवानियत करीब एक साल पहले हुई थी. लेकिन उसका खुलासा अब हुआ है. रेप का आरोप एक हॉस्टल के संचालक समेत तीन चार लोगों पर लगा है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस पूरे मामले की अलग-अलग एंगल से जांच करने में जुटी है.
पुलिस के अनुसार रेप पीड़िता की उम्र महज 10 साल की है. उसके परिजनों ने उसे बीते साल पढ़ने के लिए उसे एक प्राइवेट हॉस्टल में भेजा था. वहां बच्ची को देखकर हॉस्टल संचालक की नीयत बिगड़ गई. हॉस्टल में आने के कुछ समय बाद ही हॉस्टल संचालक ने बच्ची से जोर जबर्दस्ती शुरू कर दी. उसने विरोध किया तो डरा-धमका कर उसे चुप करा दिया. इससे बच्ची डर गई और उसने किसी को कुछ नहीं बताया. इस पर आरोपी के हौंसले बुलंद हो गए और उसने कई बार बच्ची के साथ घिनौनी हरकत की.
बेटी की आपबीती सुनकर परिजन सन्न रह गएबाद में बच्ची अपने घर चली गई. परिजन जब उसे वापस हॉस्टल छोड़ने के लिए जाने लगे तो उसने वहां जाने से मना कर दिया. लेकिन आरोपी की धमकी से डरी बच्ची ने उनको कुछ नहीं बताया. इस बीच पीड़िता की तबीयत खराब रहने लग गई. लगातार तबीयत खराब होने पर बच्ची ने थकहार परिजनों को हॉस्टल संचालक की हरकतों के बारे में बताया. बेटी की आपबीती सुनकर वे सन्न रह गए. बाद में वे उसे लेकर पुलिस थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया.
केस की जांच देवली पुलिस उपाधीक्षक कर रहे हैंइस मामले में दो-तीन और भी लोग शामिल बताए जा रहे हैं. इसमें हॉस्टल का वॉर्डन भी शामिल बताया जा रहा है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराया गया है. केस की जांच देवली पुलिस उपाधीक्षक हेमराज मूंड कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है. पीड़िता से बातचीत करके पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली जा रही है. उसके बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.
संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर…और पढ़ें
संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर… और पढ़ें
Location :
Tonk,Tonk,Rajasthan
First Published :
November 06, 2025, 13:09 IST
homerajasthan
परिजनों ने बेटी को पढ़ने के लिए भेजा था हॉस्टल, देखकर संचालक की डोल गई नीयत



