ममूटी की ‘ब्रह्मयुगम’ ने रच दिया इतिहास, बनी पहली इंडियन फिल्म, जिसका एकेडमी म्यूजियम में होगा प्रीमियर

Last Updated:November 07, 2025, 12:16 IST
मलयालम सिनेमा के मेगास्टार ममूटी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. उनकी फिल्म ‘ब्रह्मयुगम’ को लॉस एंजिल्स के एकेडमिक म्यूजियम में दिखाया जाएगा और यह अचीवमेंट हासिल करने वाली यह भारतीय फिल्म बन गई है. ममूटी ने यह जानकारी अपने फैंस को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है.
साल 2024 में रिलीज हुई ममूटी की हॉरर फिल्म ‘ब्रह्मयुगम’.
नई दिल्ली. साउथ सिनेमा के मेगास्टार ममूटी अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं. ‘ब्रह्मयुगम’ में उनकी शानदार परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हुई थी. अब ममूटी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि उनकी फिल्म ‘ब्रह्मयुग्म’ को लॉस एंजिल्स के एकेडमिक म्यूजियम में दिखाया जाएगा.
ये पहली फिल्म है, जिसे लॉस एंजिल्स के एकेडमी म्यूजियम में पर्दे पर दिखाया जाएगा और इस बात से मेगास्टार ममूटी बहुत खुश हैं. अभिनेता ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की है. मलयालम अभिनेता ममूटी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने फिल्म के दो पोस्टर शेयर किए हैं.
View this post on Instagram



