Sports

ICC Women World Cup 2029: आईसीसी का बड़ा फैसला, महिला वनडे विश्व कप में 8 की बजाय 10 टीमें खेलेंगी

Last Updated:November 07, 2025, 21:13 IST

Women ODI World Cup 2029: आईसीसी ने 2029 से शुरू होने वाले महिला एकदिवसीय विश्व कप में टीमों की संख्या आठ से बढ़ाकर दस करने को मंजूरी दे दी है. जिसका उद्देश्य महिला क्रिकेट में उभरते देशों के लिए वैश्विक भागीदारी, प्रतिस्पर्धा और अवसरों को बढ़ावा देना है. आईसीसी का बड़ा फैसला, महिला वनडे विश्व कप में 8 की बजाय 10 टीमें खेलेंगीआईसीसी महिला वनडे विश्व कप में टीमों की संख्या में बढ़ोतरी की.

नई दिल्ली. आईसीसी ने 2029 में महिला वनडे विश्व कप में टीमों की संख्या आठ से बढ़ाकर 10 करने का फैसला किया है. भारत ने 2 नवंबर को नवी मुंबई में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर महिला क्रिकेट विश्व कप ट्रॉफी पहली बार अपने नाम की.  भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया था जो सात बार का चैंपियन था. भारतीय महिला टीम ने लगातार तीन मैच हारने के बावजूद फाइनल में ट्रॉफी उठाई. टीम इंडिया की खिताबी जीत से  पूरे देश में जश्न का माहौल है.

आईसीसी बयान जारी कर कहा, ‘इस आयोजन की सफलता को और आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक आईसीसी बोर्ड ने टूर्नामेंट के अगले संस्करण को 10 टीमों (2025 में 8 टीमों से) तक बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है.’

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

November 07, 2025, 21:04 IST

homecricket

आईसीसी का बड़ा फैसला, महिला वनडे विश्व कप में 8 की बजाय 10 टीमें खेलेंगी

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj