Rajasthan

Alwar News : खेत में पाइप डालते ही निकले 11 सांप के बच्चे… आसपास मच गई चीख, फिर हुआ चौंकाने वाला खुलासा!

Last Updated:November 08, 2025, 16:56 IST

Alwar News : अलवर के तुलेड़ा गांव में खेत खुदाई के दौरान घोड़ा पछाड़ प्रजाति के 11 सांप के बच्चे मिले. वाइल्डलाइफ रिसर्च एंड रेस्क्यू टीम ने सभी को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा. टीम को मिट्टी में सांपों के अंडे भी मिले. ग्रामीणों को दिया गया जागरूकता संदेश कि घोड़ा पछाड़ प्रजाति पूरी तरह हानिरहित है.पाइप डालते ही निकले 11 सांप के बच्चे... आसपास मच गई चीख, फिर हुआ बड़ा खुलासा!

अलवर. जिले के तुलेड़ा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब खेत में खुदाई के दौरान मिट्टी से एक के बाद एक कर 11 सांप के बच्चे निकल आए. खेत में पाइप डालने का काम चल रहा था, तभी मजदूरों ने मिट्टी हिलाई और अचानक छोटे-छोटे सांप दिखने लगे. घबराए लोगों ने तुरंत गांव के सरपंच बबल यादव और अरुण कुमार को सूचना दी. दोनों ने तुरंत वाइल्डलाइफ रिसर्च एंड रेस्क्यू सेंटर टीम को बुलाया. सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और पूरी सावधानी के साथ सभी 11 सांप के बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया.

वाइल्डलाइफ रिसर्च एंड रेस्क्यू सेंटर टीम के अध्यक्ष ने बताया कि खेत से जो बच्चे मिले हैं, वे घोड़ा पछाड़ (Common Sand Boa) प्रजाति के हैं. यह एक गैर-विषैला सांप है जो जमीन के नीचे रहना पसंद करता है. खेत में गड्ढा खोदते समय इनके अंडे और नवजात बच्चे मिट्टी के साथ ऊपर आ गए.

मौके पर पहुंची टीमटीम ने मौके पर जाकर सभी बच्चों को सावधानीपूर्वक पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा. साथ ही, टीम को वहां मिट्टी के अंदर सांपों के खाली अंडे भी मिले, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हाल ही में बच्चों का जन्म हुआ था. टीम ने ग्रामीणों को समझाया कि घोड़ा पछाड़ प्रजाति इंसानों के लिए पूरी तरह हानिरहित होती है और ये खेतों में चूहों की संख्या कम करने में मदद करती है. इसलिए इन्हें नुकसान न पहुंचाएं बल्कि ऐसी स्थिति में तुरंत वन्यजीव टीम या पुलिस को सूचित करें.

गांव में फैली अफरा-तफरी, फिर आई राहत की सांसघटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई थी. खेतों में काम कर रहे लोगों ने बताया कि छोटे-छोटे सांपों को देखकर पहले डर लगा, लेकिन बाद में जब टीम पहुंची और बताया कि यह गैर-विषैला है, तो लोगों ने राहत की सांस ली. विवेक जसाईवाल ने कहा कि रेस्क्यू के बाद सभी सांपों को जंगल के सुरक्षित क्षेत्र में छोड़ दिया गया है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि सांप दिखाई देने पर खुद कार्रवाई न करें, बल्कि विशेषज्ञों को बुलाएं ताकि वन्यजीव संरक्षण और मानव सुरक्षा दोनों बनी रहे.

Anand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल… और पढ़ें

Location :

Alwar,Rajasthan

First Published :

November 08, 2025, 16:56 IST

homerajasthan

पाइप डालते ही निकले 11 सांप के बच्चे… आसपास मच गई चीख, फिर हुआ बड़ा खुलासा!

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj