भारत का इकलौता मंदिर जहां अंजनी मां की गोद में हैं बाल हनुमान, भक्ति और चमत्कार का संगम! – हिंदी

करौली का अंजनी माता मंदिर, जहां भक्त चढ़ाते हैं सरकंडे के तीर
Anjani Mata Temple Karauli: करौली के त्रिकूट पर्वत पर स्थित 800 साल पुराना अंजनी माता मंदिर भारत का इकलौता मंदिर है, जहाँ माता अंजनी अपने पुत्र बाल हनुमान को गोद में लेकर दुग्धपान कराती हुई विराजमान हैं. यहाँ कान रोगों से मुक्ति के लिए सरकंडे के तीर चढ़ाने और पत्थर के घर बनाने की अनोखी परंपरा है. हर साल देवउठनी एकादशी पर यहाँ विशाल मेला भरता है. इतिहासकारों के अनुसार, इस मंदिर का निर्माण सन् 1348 ईस्वी में यदुवंशी राजा अर्जुन देव ने करवाया था. यदुवंशियों की कुलदेवी होने के कारण करौली नगर की स्थापना के साथ ही माता अंजनी की प्रतिष्ठा की गई थी. संगमरमर से निर्मित यह प्रतिमा कला, शिल्प और भक्ति का सुंदर संगम है. मंदिर अरावली पर्वतमाला की ऊंचाई पर स्थित है, जहां से आसपास का प्राकृतिक दृश्य अत्यंत मनमोहक दिखाई देता है. यहाँ से राजस्थान के प्रसिद्ध पांचने बांध का विहंगम दृश्य भी देखा जा सकता है. पहले दुर्गम रहा यह स्थल अब सीढ़ियां बनने से भक्तों के लिए सुगम हो गया है.
homevideos
करौली का अंजनी माता मंदिर, जहां भक्त चढ़ाते हैं सरकंडे के तीर




