Success Story: ‘तुम अफसर नहीं बन सकते’, इसी ताने से मिला हौसला, 3 सरकारी नौकरी ठुकराकर बने आईपीएस अधिकारी

Last Updated:November 09, 2025, 10:40 IST
IPS Ratanlal Dangi Success Story: कभी ताने कमजोर कर देते हैं तो कभी आदमी उन्हीं से जिंदगी में कामयाबी हासिल कर लेता है. छत्तीसगढ़ के आईपीएस रतनलाल डांगी के लिए एक ताना ही जिंदगी का हासिल बन गया.
Ratanlal Dangi IPS: आईपीएस रतनलाल डांगी पर उत्पीड़न के आरोप लगे हैं
नई दिल्ली (IPS Ratanlal Dangi Success Story). यह कहानी 1996 की है. तब एक लड़का अपनी नौकरी के साथ यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा था. वह दिन में ऑफिस जाता था और शाम को वापस आकर सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी में जुट जाता था. पढ़ाई-लिखाई और ऑफिस के कामकाज के बीच वह खुद का ध्यान नहीं रख पा रहा था. इसी चक्कर में एक दिन उसकी तबियत बिगड़ गई और उसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाना पड़ गया. आईपीएस रतनलाल डांगी की जिंदगी का 29 साल पुराना यह किस्सा चर्चा में है.
तब रतनलाल डांगी अफसर नहीं थे. वह एक सामान्य युवा थे और किराये के मकान में रहते थे. उनके मकान मालिक ही उन्हें हॉस्पिटल लेकर गए थे. उन्हें पूरी रात होश नहीं आया था और इस दौरान मकान मालिक उनके सिरहाने बैठे रहे थे. अगली सुबह जब वह उठे तो एक अनजान शख्स उनके हाल-चाल पूछने आया. उन्होंने उसे अपनी दिनचर्या बताई तो उस शख्स ने कहा कि आईने में अपनी शक्ल देखो. तुम जैसे लोग यूपीएससी परीक्षा पास नहीं कर सकते. अपनी सेहत पर ध्यान दो. इस एक ताने ने रतनलाल डांगी की जिंदगी बदल दी.
Ratanlal Dangi IPS Story: अफसर बनने के बाद फिर हुई मुलाकात
आईपीएस रतनलाल डांगी मूल रूप से राजस्थान के नागौर जिले के रहने वाले हैं. कहते हैं कि किस्मत का लिखा कोई नहीं टाल सकता. शायद इसीलिए रतनलाल की ताने देने वाले अनजान शख्स से फिर मुलाकात हुई. बस फर्क इतना था कि तब तक वह राजस्थान लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करके नायब तहसीलदार बन चुके थे. एक दिन वह सज्जन किसी काम से उनके ऑफिस आए. रतनलाल डांगी ने उनका काम करवाया, चाय और पानी पिलाया. इसके बाद उनका आभार प्रकट करके हॉस्पिटल का वाकया याद दिलाया.
चार बार मिली सरकारी नौकरी
रतनलाल डांगी का जन्म नागौर जिले के मालास गांव में हुआ था. वह 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. आईपीएस अफसर बनने का उनका सफर काफी मुश्किल था. उन्हें कई बार असफलता का सामना करना पड़ा. यूपीएससी परीक्षा पास करके आईपीएस अफसर बनने से पहले 3 बार उनकी सरकारी नौकरी लग चुकी थी. वह शिक्षक, टैक्स इंस्पेक्टर और नायब तहसीलदार जैसे पदों पर रह चुके हैं. लेकिन उनका लक्ष्य आईपीएस अधिकारी बनना ही था. 2002 में यूपीएससी परीक्षा पास कर उनका सपना पूरा हुआ.
योन उत्पीड़न का लगा आरोप
इन दिनों आईपीएस रतनलाल डांगी चर्चा में है. उनकी गिनती छत्तीसगढ़ के तेज तर्रार आईपीएस अफसरों में की जाती है. एक सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने आईपीएस रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. उस महिला का कहना है कि डांगी ने 2017 से 2024 तक उसका शोषण किया और उसके पति की पोस्टिंग के लिए उस पर दबाव डाला. आईपीएस रतनलाल डांगी कई जिलों के एसपी रह चुके हैं. फिलहाल उन्हें पुलिस अकादमी से हटाकर पुलिस मुख्यालय में अटैच किया गया है.
About the AuthorDeepali Porwal
With over more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academi…और पढ़ें
With over more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academi… और पढ़ें
First Published :
November 09, 2025, 10:40 IST
homecareer
‘तुम अफसर नहीं बन सकते’, इस ताने से मिला हौसला, 3 सरकारी नौकरी ठुकराकर बने IPS



