Tech

Apple iphone 18 series big upgrade change in selfie camera know expected launch

Last Updated:November 09, 2025, 10:08 IST

Apple अगले साल अपनी iPhone 18 सीरीज़ में बड़ा कैमरा अपग्रेड देने जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, सभी फ्लैगशिप मॉडल्स में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा और कंपनी अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी लॉन्च कर सकती है. जानिए पहले से अब क्या बदलने वाला है,

जो पहले कभी नहीं था, वह अब होगा, iPhone 18 में मिलेगा अब तक का बड़ा अपग्रेडफोटो: iPhone 17.

ऐपल अपने अगले फ्लैगशिप फोन iPhone 18 सीरीज़ में अब तक का सबसे बड़ा फ्रंट कैमरा अपग्रेड देने की तैयारी कर रहा है. नई रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 18 सीरीज़ के सभी मॉडल्स में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. फिलहाल के iPhone 17 मॉडल्स में 18 मेगापिक्सल कैमरा मिलता है, इसलिए यह अपग्रेड काफी बड़ा माना जा रहा है.

JP Morgan की रिपोर्ट (जिसे सबसे पहले MacRumors ने नोटिस किया) में बताया गया है कि यह नया 24 मेगापिक्सल का कैमरा बेहतर डिटेल, कम रोशनी में शानदार परफॉर्मेंस और ज्यादा शार्प पोर्ट्रेट शॉट्स देगा.

ये अपग्रेड सभी फ्लैगशिप मॉडल्स iPhone 18, iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max, iPhone Air 2, और ऐपल के पहले फोल्डेबल iPhone में देखने को मिल सकता है.

‘Center Stage’ से अगली पीढ़ी के कैमरे तकऐपल ने अपने iPhone 17 सीरीज़ में Center Stage कैमरा सिस्टम पेश किया था, जो स्क्वेयर शेप सेंसर के साथ आता है. इससे फ्रंट कैमरा का व्यू और भी चौड़ा हो गया था. हालांकि 24 मेगापिक्सल के सेंसर की चर्चा तब भी थी, लेकिन वह फीचर iPhone 17 में नहीं आया. अब iPhone 18 में इसका आना लगभग तय माना जा रहा है.

Foldable iPhone में होगा अंडर-डिस्प्ले कैमरारिपोर्ट के मुताबिक ऐपल अपने पहले फोल्डेबल iPhone में 24 मेगापिक्सल का अंडर-डिस्प्ले कैमरा दे सकता है. इसका मतलब है कि स्क्रीन पर कोई नॉच या कट-आउट नहीं होगा, जिससे फोन का डिस्प्ले पूरी तरह स्मूद दिखेगा.

बजट मॉडल में रहेगा पुराना कैमराहालांकि ऐपल अपने बजट मॉडल्स जैसे iPhone 17e और iPhone 18e में वही पुराना 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा जारी रख सकता है. यानी बड़ा अपग्रेड केवल प्रीमियम मॉडल्स के लिए होगा. JP Morgan की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि Apple 2026 से अपने iPhone लॉन्च शेड्यूल में बदलाव कर सकता है.

हाई-एंड मॉडल्स (iPhone 18 Pro, iPhone Air 2, Foldable iPhone) का लॉन्च 2026 की दूसरी छमाही में होगा. जबकि स्टैंडर्ड iPhone 18 और iPhone 18e मॉडल्स का लॉन्च 2027 की शुरुआत में हो सकता है. यह बदलाव Apple के प्रोडक्ट स्ट्रैटेजी में बड़ा कदम साबित हो सकता है.

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

November 09, 2025, 10:08 IST

hometech

जो पहले कभी नहीं था, वह अब होगा, iPhone 18 में मिलेगा अब तक का बड़ा अपग्रेड

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj