Rajasthan

Bhilwara news update | Bhilwara traffic diversion | Rajasthan road construction | route plan Bhilwara | road closed in Bhilwara

Last Updated:November 09, 2025, 18:40 IST

Bhilwara Traffic Diversion: भीलवाड़ा में सड़क मरम्मत और ट्रैफिक डायवर्जन के कारण आमजन को परेशानी झेलनी पड़ रही है. कई प्रमुख मार्गों पर काम चलने से वाहन चालकों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है. प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्ग की जानकारी लेकर ही निकलें.

ख़बरें फटाफट

भीलवाड़ा – भीलवाड़ा शहर में चित्तौड़गढ़ से अजमेर की ओर जाने वाली सड़क एक मुख्य आधार मानी जाती है यही वह सड़क है. जो शहर के बीच चित्तौड़गढ़ और अजमेर जाने के लिए एकमात्र रास्ता है. लेकिन बीते कुछ दिनों से इस सड़क की हालत खस्ता हाल होने के कारण वाहन चालकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था. ऐसे शहर वासियों को भी परेशानियां जेलनी पड़ रही हैं. रेलवे फाटक से सर्किट हाउस तक की क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही अब शहरवासियों को कुछ दिनों तक यातायात में थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

नगर विकास न्यास द्वारा करीब 35 लाख रुपये की लागत से इस मार्ग का पुनर्निर्माण किया जा रहा है. पहले चरण में गंगापुर तिराहे से अम्बाजी मार्केट तक काम चल रहा है. ऐसे में प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अनावश्यक रूप से जाम या अव्यवस्था न पैदा करें.

बैरिकेट्स लगाकर ब्लॉक कर दिया यह रोडभीलवाड़ा शहर के गंगापुर तिराहे से अम्बाजी मार्केट तक इस मार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया है और आरसीसी बेरिकेड्स लगाकर वाहनों का रूट बदला गया है. निर्माण कार्य के दौरान चित्तौड़गढ़ से अजमेर रोड जाने वाले दुपहिया वाहन और ऑटो चालकों को गंगापुर तिराहा, विशाल मेगा मार्ट होकर निकलने की सलाह दी गई है. वहीं बड़े वाहनों को कुंभा सर्कल से होकर गुजरने का मार्ग निर्धारित किया गया है. पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जगह-जगह जवान तैनात किए हैं ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो.

मजदूरों और मशीनों को काम करने में दिक्कतभीलवाड़ा नगर विकास न्यास ने बताया कि नया सड़क मार्ग मजबूत और टिकाऊ बनाया जा रहा है ताकि मानसून में दोबारा क्षति न हो. यह मार्ग शहर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि रोजाना हजारों वाहन इसी रास्ते से गुजरते हैं. थोड़ी जागरूकता और सहयोग से शहरवासी इस असुविधा को भी विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम बना सकते हैं. यदि लोग थोड़ी जागरूकता दिखाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन करें तो निर्माण अवधि के दौरान भी यात्रा आसान हो सकती है. लोगों को जल्दबाजी में वाहन न चलाने और संकेतक बोर्डों का पालन करने की सलाह दी गई है. साथ ही राहगीरों से भी अपील है कि वे निर्माण स्थल के पास अनावश्यक रूप से न रुकें, जिससे मजदूरों और मशीनों को काम करने में दिक्कत न हो.

सड़क निर्माण का यह काम तीन चरणों में पूरा किया जाएगा और पहले चरण में लगभग पखवाड़ेभर का समय लगेगा. उसके बाद शेष हिस्सों पर काम शुरू होगा. शहरवासियों से अनुरोध है कि वे सुबह और शाम के व्यस्त समय में इस मार्ग से बचें और गंतव्य तक पहुंचने के लिए पहले से योजना बनाकर निकले.

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica…और पढ़ें

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica… और पढ़ें

Location :

Bhilwara,Rajasthan

First Published :

November 09, 2025, 18:40 IST

homerajasthan

राजस्थान में ट्रैफिक हंगामा! भीलवाड़ा की इस रोड से गुजरने से पहले जान लें रूट

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj