Sports

IND vs SA Keshav Maharaj: 15 साल की कसक…केशव महाराज की शुभमन गिल को चेतावनी, भारत को भारत में ही हराने को बेकरार

Last Updated:November 12, 2025, 12:31 IST

IND vs SA Keshav Maharaj: केशव महाराज ने भारत को एक शानदार टीम बताया है. साथ ही उनका ये भी कहना है कि टेस्ट सीरीज के दौरान अच्छे विकेट मिलने की उम्मीद है. केशव महाराज ने साफ कर दिया कि उनके और उनकी टीम के भीतर भारत को भारत में हराने की तीव्र भूख और इच्छा है.

ख़बरें फटाफट

15 साल की कसक... महाराज की गिल को चेतावनी, IND को IND में ही हराने को बेकरारकेशव महाराज VS भारत

कोलकाता: भारत और साउथ अफ्रीका 14 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में भिड़ेंगे. सीरीज का पहला मैच शुक्रवार से कोलकाता में शुरू होगा जबकि दूसरा मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका ने 15 साल से भारत में कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है. साउथ अफ्रीका के अनुभवी स्पिनर केशव महाराज का कहना है कि उनकी टीम भारत को उसी की धरती पर हराने के लिए बेताब हैं.

इसे अपने सबसे कठिन दौरों में से एक करार देते हुए कहा कि आगामी श्रृंखला में जीत का इंतजार खत्म करने के लिए वास्तव में उनकी टीम बहुत बेताब है. महाराज ने ऑनलाइन बातचीत में कहा:

हमारी टीम भारत को भारत में हारने के लिए वास्तव में बेताब है. यह संभवतः सबसे कठिन दौरों में से एक है. हमें लगता है कि यह हमारी सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक है. यह खुद को आंकने का एक शानदार मौका होगा. इससे हमें अपनी वास्तविक स्थिति का पता करने का अवसर मिलेगा.

दक्षिण अफ्रीका ने हाल के वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन उसकी टीम को भारत में अपनी पिछली दो श्रृंखलाओं 2015 और 2019 में कोई सफलता नहीं मिली. महाराज का यह भी मानना ​​है कि यहां के क्यूरेटर श्रृंखला में स्पिन के अनुकूल पिचें उपलब्ध कराने की संभावना नहीं रखते, जैसा कि हाल ही में पाकिस्तान में हुआ था, जहां दक्षिण अफ्रीका ने पहला मैच हारने के बाद अपने स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन से श्रृंखला बराबर कराई थी.

इस बाएं हाथ के स्पिनर ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि यहां की परिस्थितियां स्पिनरों के लिए उतनी अनुकूल होंगी जितनी हमने पाकिस्तान में देखी थी. मुझे लगता है कि विकेट अच्छे होंगे जिनसे खेल आगे बढ़ने के साथ स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलेगी. जैसा कि हम देख रहे हैं भारत को शायद पारंपरिक टेस्ट विकेट अधिक पसंद आएगा.’

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

November 12, 2025, 12:31 IST

homecricket

15 साल की कसक… महाराज की गिल को चेतावनी, IND को IND में ही हराने को बेकरार

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj