IIHMR University Jaipur MOU | Bryant University USA collaboration | IIHMR research projects | international education partnership | student exchange program India USA | Jaipur education news

Last Updated:November 13, 2025, 10:45 IST
IIHMR University Jaipur MOU: जयपुर स्थित IIHMR यूनिवर्सिटी और अमेरिका की ब्रायंट यूनिवर्सिटी के बीच तीन साल का MOU साइन किया गया है. यह साझेदारी रिसर्च प्रोजेक्ट्स, छात्र विनिमय और अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देगी. इस समझौते से स्टूडेंट्स को ग्लोबल एक्सपोज़र और इंटरनेशनल रिसर्च में काम करने का मौका मिलेगा.
IIHMR University Jaipur MOU
जयपुर: जयपुर स्थित आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी लगातार नए-नए किर्तिमान रच रही हैं हालही में आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी ने वैश्विक शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में एक और मजबूत कदम बढ़ाते हुए, अमेरिका की प्रतिष्ठित ब्रायंट यूनिवर्सिटी के साथ 3 सालो के एमओयू किया गया है. जिसमें इस एमओयू के साथ यूनिवर्सिटी के छात्रों और फैकल्टी के लिए अंतरराष्ट्रीय अवसरों के नए रास्ते खुलेंगे. आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी और ब्रायंट यूनिवर्सिटी के बीच हुए इस समझौते में संयुक्त रिसर्च प्रोजेक्ट्स, इनोवेशन कार्य, संयुक्त प्रकाशन, फैकल्टी और छात्र एक्सचेंज प्रोग्राम, ट्रेनिंग कार्यक्रमों का आयोजन और IIHMR के छात्रों के लिए अमेरिका में उच्च शिक्षा के रास्ते तलाशने जैसे कई अहम बिंदु शामिल हैं.
ब्रायंट यूनिवर्सिटी के साथ 3 सालो के एमओयू के लिए MoU पर हस्ताक्षर आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. पी. आर. सोडानी और ब्रायंट यूनिवर्सिटी के प्रोवोस्ट एवं चीफ एकेडमिक ऑफिसर डॉ. रुपेन्द्र पालीवाल के बीच हुए. यह समझौता दोनों संस्थानों के बीच लंबे समय की अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक साझेदारी की शुरुआत माना जा रहा है.
ब्रायंट यूनिवर्सिटी के एमओयू स्टूडेंट्स के लिए खुलेंगे नए रास्ते आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में 3 सालो के एमओयू को लेकर यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में कई दिग्गज हस्तियों जिसमें यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और प्रेसिडेंट की उपस्थिति के बीच यह MOU हुआ, इसी MOU के पर बात करते हुए आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. पी. आर. सोडानी ने कहा कि IIHMR आईआईएचएमआर में हम अपनी वैश्विक पहचान को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ मिलकर काम करने से छात्रों और शोधकर्ताओं को नई दृष्टि, उन्नत तरीकों तक पहुंच और बेहतर शैक्षणिक परिणाम मिलते हैं.
इसलिए यूनिवर्सिटी द्वारा लगातार देश-दुनिया की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी और कंपनियों के साथ लगातार MOU किए जा रहे हैं ताकि विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स की तरक्की, रोजगार लिए नए रास्ते खुले. हाल ही में यूनिवर्सिटी में राजस्थान विश्वविद्यालय के बीच शैक्षणिक एवं अनुसंधान सहयोग को सुदृढ़ करने हेतु MOU किया गया था.
IIHMR विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स को मिले हैं लाखों के पैकेज IIHMR विश्वविद्यालय मेडिकल के क्षेत्र में राजस्थान की सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटियों में से एक हैं जहां इस साल 423 स्टूडेंट्स में से 176 छात्र और 247 महिला छात्राओं को अलग-अलग कोर्स और स्तर पर उपाधियां दी गई, जिसमें इस साल विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट सीज़न इस बार मील का पत्थर साबित हुआ. जिसमें विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स को उच्चतम पैकेज INR 28.56 लाख रहा, और औसत पैकेज 9 लाख प्रति वर्ष रहा, विश्वविद्यालय के 11 छात्रों ने संयुक्त अरब अमीरात, केन्या, इंडोनेशिया और कांगो में अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट हासिल किया हैं. विश्वविद्यालय में 40 वर्षों में अब लाखों स्टूडेंट्स ने मेडिकल की शिक्षा हासिल की हैं .
आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी जयपुर की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटियों में से एक हैं जहां स्वास्थ्य सेवा और मेडिकल के अलग-अलग एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम में स्टूडेंट्स शिक्षा ले चुके हैं, यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों रूप में एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम की सुविधा उपलब्ध हैं, यूनिवर्सिटी में ख़ासतौर पर प्रतिष्ठित फैकल्टी और उद्योग विशेषज्ञों द्वारा स्टूडेंट्स को पढ़ने का मौका मिलता हैं.
Jagriti Dubey
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica…और पढ़ें
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica… और पढ़ें
Location :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
November 13, 2025, 10:45 IST
homecareer
भारत-अमेरिका एजुकेशन टाईअप: IIHMR और Bryant University के बीच 3 साल का MOU



