ग्रैमी अवॉर्ड्स में कनिका कपूर को साउंड्स ऑफ कुंभ के लिए नामांकन

Last Updated:November 16, 2025, 07:58 IST
कनिका कपूर को ‘साउंड्स ऑफ कुंभ’ के लिए 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम का नॉमिनेशन मिला है. इस गाने को सिद्धांत भाटिया ने प्रोड्यूस किया है. कनिका कपूर ने ग्रैमी में नॉमिनेशन मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कुंभ की आवाज और भारतीय सभ्यता की आवाज अब पूरी दुनिया में गूंज रही है.
कनिका कपूर को ग्रैमी में एंट्री मिली.
नई दिल्ली. भारतीय सिंगर कनिका कपूर ने इस साल ग्रैमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन में जगह बना ली है. उन्हें ‘साउंड्स ऑफ कुंभ’ के लिए बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम कैटेगरी में 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन मिला है. यह प्रोजेक्ट महा कुंभ मेला, जो भारत के सबसे महत्वपूर्ण आध्यात्मिक आयोजनों में से एक है, से प्रेरित है और इसमें कपूर ने मुख्य ट्रैक ‘महा कुंभ’ को अपनी आवाज दी है.
इस एल्बम को सिद्धांत भाटिया ने प्रोड्यूस और कॉन्सेप्चुअलाइज किया है, जिन्होंने भारत और दुनिया भर के 50 से अधिक संगीतकारों के साथ मिलकर इसको कोलैबोरेट किया है. कनिका कपूर की टीम ने भारतीय आस्था को ग्लोबल स्टेज पर म्यूजिक, मंत्र और संगीत के साथ पेश किया है.
कनिका कपूर ने ग्रैमी नॉमिनेशन पर जाहिर की खुशी
ये म्यूजिक एल्बम कुंभ के भव्य आयोजन के पीछे की भावना को दर्शाता है. कनिका कपूर की आवाज में इस एल्बम का टाइटल सॉन्ग समा बांधने का काम करता है. ग्रैमी नॉमिनेशन पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए सिंगर ने कहा, ‘ ‘साउंड्स ऑफ कुंभ’ का हिस्सा बनना और टाइटल ट्रैक ‘महा कुंभ’ को अपनी आवाज देना एक अविश्वसनीय सम्मान है. ये एक ऐसा गाना है जो भारत की सबसे बड़ी सांस्कृतिक परंपराओं में से एक की आत्मा, भक्ति और ऊर्जा को वहन करता है. यह ग्रैमी नॉमिनेशन न केवल मेरे लिए, बल्कि इस विशेष एल्बम को बनाने में शामिल सभी लोगों के लिए गर्व का क्षण है.’
साउंड्स ऑफ कुंभ को एक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक श्रद्धांजलि के रूप में सोचा गया था, और इसे अपनी परत दर परत कला से इंटरनेशनल स्टेज पर जगह बनाई. एल्बम में 12 ट्रैक शामिल हैं, जो सभी कुंभ मेला की केंद्रीय आस्था और परंपरा के विषयों के इर्द-गिर्द घूमते हैं.
कनिका कपूर एक भारतीय गायिका हैं जिनका जन्म लखनऊ में हुआ था. उन्होंने 2012 में संगीत की दुनिया में अपने सपनों को सच करने के लिए सपनों की नगरी मुंबई में कदम रखा था. वो अपनी आवाज का जादू कायम करने में सफल रही हैं.
Pranjul Singh
प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है… और पढ़ें
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
November 16, 2025, 07:58 IST
homeentertainment
दुनिया भर में गूंजी ‘महाकुंभ’ की आवाज, कनिका को 68वें ग्रैमी में मिली एंट्री



