Rajasthan

इति चौधरी ने WGAI टूर्नामेंट में राजस्थान का नाम किया रोशन

Last Updated:November 16, 2025, 11:11 IST

रामबाग गोल्फ क्लब, जिसे 1944 में महारानी गायत्री देवी के आदेश पर स्थापित किया गया था, आज भारत के सर्वश्रेष्ठ गोल्फ कोर्स में गिना जाता है. यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित होती हैं, जहां दुनिया भर के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं. इसी क्लब से उभरकर आई राजस्थान की नंबर-1 एमेच्योर गोल्फर इति चौधरी ने हाल ही में WGAI प्रो टूर्नामेंट में अपने पहले ही प्रयास में टॉप-21 में जगह बनाकर सबका ध्यान खींचा.

जयपुर की इति चौधरी ने बनाई टॉप-21 में जगह

गोल्फ खेल के बारे में अक्सर कहा जाता है कि गोल्फ सिर्फ पैसे वाले बड़े लोगों का खेल है, न कि आम लोगों के लिए. लेकिन राजस्थान के खिलाड़ियों ने इस धारणा को गलत साबित करके दिखाया है, हाल ही में जयपुर की गोल्फ खिलाड़ी इति चौधरी ने वीमेंस गोल्फ एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WGAI) के प्रोफेशनल टूर्नामेंट में अपने पहले ही प्रयास में बेहतरीन प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा. इति चौधरी राजस्थान की नंबर-1 एमेच्योर गोल्फर हैं, जिन्होंने WGAI प्रो टूर्नामेंट में खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया.

रामबाग गोल्फ क्लब से इति ने बनाई खास पहचान

इति चौधरी वैसे तो बैंगलोर, नोएडा सहित देश के अलग-अलग गोल्फ क्लबों में खेल चुकी हैं, लेकिन रामबाग गोल्फ क्लब उनके लिए सबसे लकी मैदान रहा है. राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत के बाद इति का कहना है कि रामबाग गोल्फ क्लब के कप्तान योगेन्द्र सिंह शेखावत और मानद सचिव समृद्ध शर्मा के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से ही वह गोल्फ में एक अच्छी खिलाड़ी बनी हैं. इति रामबाग गोल्फ क्लब में वर्षों से गोल्फ की प्रैक्टिस करती आ रही हैं.

राजस्थान का सबसे पुराना गोल्फ क्लब हैं रामबाग गोल्फ क्लब

अगर बात करें रामबाग गोल्फ क्लब की, तो जयपुर की महारानी गायत्री देवी ने महल के प्रांगण में एक गोल्फ कोर्स बनवाने का आदेश दिया था. जिसके बाद 1944 में राजपूताना का पहला गोल्फ कोर्स रामबाग गोल्फ क्लब के रूप में बनकर तैयार हुआ. तब से रामबाग गोल्फ क्लब भारत के बेहतरीन गोल्फ कोर्स में शामिल है, जहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है और दुनियाभर के गोल्फ प्लेयर्स यहां खेलने पहुंचते हैं. रामबाग गोल्फ क्लब से खेलते हुए जयपुर के कई खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर जयपुर का नाम दुनियाभर में रोशन किया है.

First Published :

November 16, 2025, 11:07 IST

homerajasthan

इति चौधरी ने WGAI टूर्नामेंट में राजस्थान का नाम किया रोशन

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj