Rajasthan

पाली में नागरिक सुरक्षा की रेस: 800 मीटर की दौड़ में एक मिनट की देरी भी कर देगी आपका सपना ध्वस्त!

Last Updated:November 17, 2025, 16:28 IST

Civil Defence Recruitment : पाली जिले में नागरिक सुरक्षा के लिए 500 नए स्वयंसेवकों का चयन 23 और 24 नवंबर को बांगड़ स्टेडियम में 800 मीटर दौड़ के जरिए होगा. अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए हैं कि आवेदक निर्धारित समय पर ही पहुंचे, वरना प्रवेश नहीं मिलेगा. पहचान पत्र, फिटनेस शपथ पत्र और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य रहेगा.पाली

नागरिक सुरक्षा के उपनियंत्रक की माने तो पाली जिले में 500 नवीन नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के नामांकन हेतु 23 और 24 नवंबर को सुबह 9 बजे बांगड़ स्टेडियम, पाली में 800 मीटर दौड़ आयोजित की जाएगी.

पाली

बांगड़ स्टेडियम में 800 मीटर दौड़ आयोजित की जाएगी. अधिकारियों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि दो दिवसीय दौड़ में आवेदकों को उनके आवेदन नंबर के अनुसार समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है, देर से आने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा; साथ ही उन्हें अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट और पात्रता संबंधी शर्तें पूरी करनी होंगी.

पाली

23 नवंबर को आवेदन पत्र क्रमांक 20250001 से 20250650 तक के उम्मीदवारों की दौड़ होगी. 24 नवंबर को आवेदन पत्र क्रमांक 20250651 से 20251165 तक के अभ्यर्थियों को दौड़ में शामिल किया जाएगा. ऐसे में अपने आवेदन पत्र क्रमांक को देखकर ही तय तारीख पर पहुंचना होगा.

पाली

दौड़ में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को साधारण कागज पर स्वयं के फिटनेस संबंधी शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा. प्रवेश के लिए नवीनतम फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र, विशेषकर आधार कार्ड, साथ लाना अनिवार्य रहेगा. पहचान पत्र के बिना दौड़ में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. ऐसे में आपकी मेहनत खराब जा सकती है.

पाली

निर्धारित दिनांक और समय पर देरी या विलंब से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को दौड़ में शामिल नहीं किया जाएगा. साथ ही, जो अभ्यर्थी दौड़ में सम्मिलित नहीं होंगे, उनकी पात्रता स्वतः निरस्त कर दी जाएगी.

First Published :

November 17, 2025, 16:28 IST

homerajasthan

पाली की 800 मीटर रेस: सेकंड भर की देरी और नागरिक सुरक्षा का मौका खत्म

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj