Rajasthan

बुरे फंसे फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट, 200 करोड़ का लालच देकर 30 करोड़ हड़पने का लगा आरोप, जानें पूरी कहानी

Last Updated:November 17, 2025, 16:25 IST

Udaipur News : प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है. उनके खिलाफ उदयपुर के एक डॉक्टर ने 30 करोड़ रुपये हड़पने का केस दर्ज कराया है. पुलिस ने डॉक्टर की रिपोर्ट पर उनके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस केस में छह अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है. जानें क्या है पूरा केस.

ख़बरें फटाफट

फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट के खिलाफ उदयपुर में 30 करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्जफिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट के खिलाफ यह केस उदयपुर के भूपालसागर थाने में दर्ज हुआ है.

उदयपुर. प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक विक्रम प्रवीण भट्ट और उनकी पत्नी श्वेम्ताबरी भट्ट समेत आठ लोगों के खिलाफ उदयपुर के भूपालपुरा थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है. यह केस उदयपुर के डॉ. अजय मुर्डिया ने दर्ज करवाया है. उनका आरोप है कि उनकी दिवंगत पत्नी की स्मृति में फिल्म बनाने और उसके रिलीज होने पर 200 करोड़ की कमाई का झांसा देकर उनसे 30 करोड़ से अधिक रुपये हड़प लिए गए. डॉक्टर की रिपोर्ट पर भूपालपुरा थाना पुलिस ने बॉलीवुड के निर्देशक विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट और उदयपुर के दिनेश कटारिया सहित आठ जनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है.

डॉ. अजय मुर्डिया ने फिल्म निर्देशक विक्रम प्रवीण भट्ट, उनकी पत्नी श्वेम्ताबरी भट्ट, बेटी कृष्णा विक्रम भट्ट, दिनेश कटारिया, प्रोड्यूसर मेहबूब अंसारी, मुदित बुटट्टान, गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव डीएससी चेयरमैन फैडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलोईज मुंबई और अशोक दुबे जनरल सेक्रेट्री फैडरेशन ऑफ वेर्स्टन इंडिया सिने एम्पलोइज के खिलाफ रिपोर्ट दी है. रिपोर्ट के मुताबिक उदयपुर में यूएसएम म्युजिक ग्रुप से जुड़ा होने से डॉ. अजय मुर्डिया का संपर्क दिनेश कटारिया से हुआ था.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj