Rajasthan

पुराने गहने दिखेंगे नए जैसे, बस अपनाएं यह 5 मिनट की ट्रिक; ज्वेलर्स के पास जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

Last Updated:November 17, 2025, 09:32 IST

Gold and Silver jewelry Polish Tips: वेडिंग सीजन के बीच यह आसान ट्रिक लोगों के लिए राहत बनकर आई है. ब्यूटी और होम केयर एक्सपर्ट्स भी इसे एक विश्वसनीय घरेलू फॉर्मूला मान रहे हैं. अगर आपके गहने भी डिब्बों में पड़े-पड़े फीके हो गए हैं, तो इस वेडिंग सीजन में उन्हें घर पर ही चमकाने के लिए यह शानदार तरीका जरूर आजमाएं. सिल्वर फॉइल पेपर, बेकिंग सोडा और गर्म पानी की मदद से गहनों की चमक मिनटों में वापस ला सकते हैं. news 18

वेडिंग सीजन की शुरुआत होते ही घरों में तैयारियों की रौनक बढ़ जाती है. कपड़ों से लेकर मेकअप और गहनों तक सब कुछ नया और चमकदार दिखे, इसके लिए महिलाएं खास ध्यान रखती हैं. लेकिन अक्सर सोने और चांदी के गहने लंबे समय तक बंद डिब्बों में पड़े रहने से फीके पड़ जाते हैं. ऐसे में उन्हें वापस चमकदार बनाने के लिए लोग ज्वेलर्स के पास जाते हैं, लेकिन अब एक ऐसा आसान घरेलू तरीका सामने आया है, जिसे अपनाकर गहनों की चमक मिनटों में वापस लाई जा सकती है.

न्यूज 18

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक घरेलू हैक तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रसोई में इस्तेमाल होने वाला सिल्वर फॉइल पेपर बड़ा काम आ रहा है. दावा किया जा रहा है कि इस फॉइल पेपर की मदद से सोने और चांदी के गहनों को सिर्फ कुछ मिनट में नई जैसी चमक दी जा सकती है. खास बात यह है कि यह तरीका बिल्कुल सुरक्षित है और इससे गहनों को किसी तरह का नुकसान नहीं होता.

किचन हैक

लंबे समय तक हवा, पसीने और नमी के संपर्क में आने से चांदी के गहनों पर काला परत जम जाती है. वहीं, सोने के गहने भी समय के साथ अपनी चमक खो देते हैं. ऐसे में सिल्वर फॉइल पेपर, बेकिंग सोडा और गर्म पानी का मिश्रण गहनों से जमी मैल को आसानी से हटाता है और उन्हें नेचुरल चमक देता है. यह तरीका घर पर किसी भी व्यक्ति द्वारा आसानी से अपनाया जा सकता है.

tip and triks

ट्रिक का तरीका भी बेहद आसान है. इसके लिए एक बर्तन में गर्म पानी लें और उसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा डाल दें. इसके बाद बर्तन के अंदर सिल्वर फॉइल पेपर की शीट बिछाएं और फिर गहनों को उसमें कुछ मिनट के लिए डूबो दें. कुछ ही देर में आप देखेंगे कि गहनों की काली परत ढीली होकर उतरने लगी है. गहनों को निकालकर साफ पानी से धो लें और सूखे कपड़े से पोंछ लें. गहने नई जैसी चमक के साथ तैयार हो जाएंगे.

tip and triks

विवाह समारोहों के समय यह तरीका बेहद उपयोगी साबित होता है, क्योंकि अक्सर महिलाएं सजने-संवरने से पहले अपने पुराने गहनों को चमकाना चाहती हैं. ऐसे में यह घरेलू विधि समय भी बचाती है और पैसे भी. बाजार में गहनों की पॉलिशिंग पर अच्छे खासे पैसे खर्च होते हैं, वहीं घर पर किया गया यह उपाय बिल्कुल फ्री पड़ता है.

news 18

यह तरीका खासकर चांदी के गहनों के लिए ज्यादा प्रभावी है. वहीं सोने के गहनों पर यह विधि हल्की चमक जरूर ला देती है, लेकिन बहुत ज्यादा जमे हुए गंदगी या डिजाइन वाले भारी गहनों के लिए पेशेवर क्लीनिंग जरूरी हो सकती है. हालांकि रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले गहनों को चमकाने के लिए यह बिल्कुल सही और सुरक्षित विकल्प है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

November 17, 2025, 09:32 IST

homelifestyle

पुराने सोने-चांदी के गहने घर पर ही ऐसे चमकाएं, 5 मिनट की यह ट्रिक करेगी कमाल

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj