पपीते की खेती से किसानों को कम लागत में ज्यादा मुनाफा, जानें फायदे.

Last Updated:November 18, 2025, 17:17 IST
Papaya Farming: पारंपरिक खेती को पीछे छोड़ते हुए राजस्थान के किसान अब पपीते की खेती की ओर बढ़ रहे हैं. कम मेहनत और कम लागत में यह फसल साल भर अच्छा मुनाफा देती है. सही तकनीक अपनाकर किसान एक एकड़ में लाखों की कमाई कर सकते हैं. नर्सरी में आसानी से उपलब्ध पौधे और उन्नत बीज किसानों को उच्च गुणवत्ता वाली फसल सुनिश्चित करते हैं.
उदयपुर. किसानों के बीच इन दिनों पारंपरिक खेती छोड़कर उन्नत किस्म की खेती की ओर बढ़ने का रुझान तेजी से बढ़ रहा है. इसी कड़ी में पपीते की खेती एक बड़ा विकल्प बनकर सामने आई है. पपीता एक ऐसा फल है जो पूरे साल बाजार में अच्छा दाम देता है और कम समय में किसानों को बढ़िया मुनाफा भी दिला देता है. विशेषज्ञों का कहना है कि सही तकनीक से इसकी खेती करने पर किसान एक एकड़ में सालाना 10 लाख रुपए तक की आमदनी आसानी से कमा सकते हैं.
पपीता अपनी औषधीय खासियतों और पोषक तत्वों की वजह से बाजार में हमेशा डिमांड में रहता है. यही कारण है कि इसकी खेती पिछले कुछ वर्षों में लगातार बढ़ रही है. किसानों के लिए इस फसल की सबसे बड़ी सुविधा यह है कि इसके पौधे नर्सरी में आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं, साथ ही बाजार में उन्नत किस्म के बीज भी बड़ी संख्या में मिल रहे हैं. इससे किसान अपने खेत में अच्छी गुणवत्ता वाली फसल तैयार कर सकते हैं.
किसानों को दिया जा रहा पपीते की खेती का प्रशिक्षण
कृषि विज्ञान केंद्रों और कृषि महाविद्यालयों की ओर से भी किसानों को पपीते की खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. राजस्थान कृषि महाविद्यालय के प्रोफेसर कपिल देव अमेठा के अनुसार, हाल के वर्षों में पपीते की खेती बेहद लोकप्रिय हुई है, उन्होंने बताया कि राजस्थान के कई किसान इस फसल को अपनाकर लगातार अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. प्रशिक्षण लेने के बाद किसान आधुनिक तरीके से इसकी खेती कर सकते हैं, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता दोनों में सुधार होता है.
पपीते की फसल का एक और फायदा यह है कि किसान इसे अपनी मुख्य फसल के साथ खेत के किसी हिस्से में भी आसानी से उगा सकते हैं. इससे उन्हें नियमित आय (रेगुलर इनकम) का एक अतिरिक्त स्रोत मिल जाता है. फसल को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती, बस सही सिंचाई, पौधों की दूरी और समय-समय पर जैविक खाद देने से उपज बढ़िया मिलती है. किसानों का कहना है कि पपीते की खेती ने उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार किया है. कम लागत, कम मेहनत और ज्यादा मुनाफा इसकी सबसे बड़ी खासियत है. मार्केट में भी इसकी कीमत स्थिर रहती है, जिससे किसानों को दाम गिरने का डर भी नहीं रहता.
Monali Paul
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW… और पढ़ें
Location :
Udaipur,Rajasthan
First Published :
November 18, 2025, 17:17 IST
homeagriculture
इसकी खेती से करने से एक एकड़ में हो सकती है लाखों की कमाई, पढ़िए पूरी खबर



