Rajasthan

ओम बन्ना जी की चमत्कारी बुलेट का नन्हा मॉडल! आठवीं क्लास के बच्चे ने बनाया ‘बुलेट 7773’ का हुबहू प्रतिरूप, अब मंदिर में होगा प्रदर्शित

Last Updated:November 18, 2025, 13:18 IST

Pali News Hindi : पाली के प्रसिद्ध ओम बन्ना जी मंदिर में इन दिनों एक अनोखी बुलेट मॉडल चर्चा में है, जिसे जोधपुर के 14 वर्षीय दक्ष आसेरी ने बनाया है. मात्र 20 दिन में तैयार यह मिनी बुलेट बिल्कुल मंदिर में स्थापित असली बुलेट जैसी दिखती है. दक्ष का यह हुनर न सिर्फ लोगों को चौंका रहा है बल्कि मंदिर में इसे प्रदर्शित भी किया जाएगा.

ख़बरें फटाफट

पाली : बुलेट वाले बाबा कहें या फिर ऐसा रहस्यमयी मंदिर जिसके रहस्य को शायद आज तक कोई समझ नहीं पाया. मगर हाईवे पर इस मंदिर की पहचान केवल देश में नही बल्कि विदेश में भी है जिसका नाम है ओम बन्ना जी, इन्ही ओम बना जी मंदिर में स्थापित बुलेट 7773 जिसकी आज भी पूजा की जाती है और इसी बुलेट का हुबहू मॉडल बनाने का काम किया है जोधपुर के संजय कॉलोनी के रहने वाले 8वीं क्लास के बच्चे दक्ष आसेरी ने, जिसको ओम बन्ना जी मंदिर में उनकी जयंती के बाद अब प्रदर्शित किया जाएगा.

यह बाइक का मॉडल दिखने में इतना छोटा मगर हुबहू ओम बन्ना जी की बुलेट जैसा ही है जो इन दिनो काफी चर्चा में है. दक्ष आसेरी को यह मॉडल बनाने में 15 से 20 दिन तक का समय लगा. दक्ष आसेरी की उम्र 14 वर्ष है और बचपन से ही इस तरह राम मंदिर से लेकर मसूरिया बाबा रामदेव और कई मॉडल बना चुके हैं.

दक्ष को इस तरह आया मन मेंदक्ष आसेरी बताते हैं कि जब वह पाली से जोधपुर आ रहे थे तो इस दौरान उनको हाईवे पर यह मंदिर दिखा तो उन्होंने इस मंदिर की पूरी हिस्ट्री यूट्यूब पर सर्च करके जानने के बाद इस मंदिर में स्थापित इस बुलेट का हुबहू मॉडल बनाने का सोचा और उनकी जयंती के अवसर पर ओम बन्ना जी के पुत्र ठाकर महान पराक्रम सिंह को सौंपा जिसको इस मंदिर में प्रदर्शित किया जाएगा.

दक्ष की बनाई बुलेट की यह खासियत दक्ष आसेरी के पिता पृथ्वीराज आसेरी बताते हैं कि इस बुलेट की हाइट की बात करें तो वह 6 इंच है और चौड़ाई की बात करें तो वह 9 इंच के करीब है. इसको बनाने में जहां 20 दिन का समय लगा तो वहीं राम मंदिर के अलावा कई तरह के धार्मिक संस्थानों के मॉडल बनाने वाले दक्ष आसेरी ने इस खास बुलेट को कार्डबोर्ड की जगह सनबोर्ड से बनाया जिसकी खासियत यह है कि इसको पानी या हवा दोनों ही खराब नहीं कर सकती. इसको बाद मे आसेरी ने एक बॉक्स में पैक करके मंदिर में सौंपने का काम किया.

Rupesh Kumar Jaiswal

रुपेश कुमार जायसवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस और इंग्लिश में बीए किया है. टीवी और रेडियो जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं. फिलहाल नेटवर्क18 से जुड़े हैं. खाली समय में उन…और पढ़ें

रुपेश कुमार जायसवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस और इंग्लिश में बीए किया है. टीवी और रेडियो जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं. फिलहाल नेटवर्क18 से जुड़े हैं. खाली समय में उन… और पढ़ें

First Published :

November 18, 2025, 13:18 IST

homerajasthan

ओम बन्ना मंदिर में मचा धमाका… 14 साल के बच्चे की मिनी बुलेट देख भीड़ दंग

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj