Tech

Whatsapp biggest data breach 3 5 arab users phone number gets public how to be safe-WhatsApp पर खतरा: इस फीचर की वजह से 3.5 अरब यूज़र्स का फोन नंबर हुआ लीक, कैसे करें बचाव?

वॉट्सऐप में पाए गए एक गंभीर सुरक्षा खामी ने दुनिया भर के 3.5 अरब यूज़र्स के फोन नंबरों को उजागर कर दिया है. ये अब तक दर्ज हुए सबसे बड़े डेटा लीक मामलों में से एक माना जा रहा है. चिंता की बात यह है कि इस कमजोरी के बारे में 2017 से Meta (Facebook) को चेतावनी दी जा रही थी, लेकिन इसे ठीक करने में आठ साल लग गए.

यह खामी WhatsApp के Contact Discovery Feature में थी. जब कोई व्यक्ति किसी भी फोन नंबर को ऐप में खोजता है, तो WhatsApp बता देता है कि वह नंबर सर्विस पर मौजूद है या नहीं, और साथ ही प्रोफाइल फोटो, स्टेटस टेक्स्ट जैसी सार्वजनिक जानकारी भी दिखा देता है.

ऑस्ट्रिया की University of Vienna के सिक्योरिटी रिसर्चर ने इस फीचर का इस्तेमाल कर बड़ी संख्या में फोन नंबर स्कैन किए. उन्होंने सिर्फ 5 WhatsApp अकाउंट और एक सर्वर की मदद से 63 अरब संभावित नंबरों को चेक किया, 3.5 अरब सक्रिय WhatsApp नंबर खोज निकाले, वह भी 100 मिलियन नंबर प्रति घंटे की स्पीड से.

शोध के लिए उन्होंने ‘libphonegen’ नाम के टूल से 245 देशों के रियल फोन नंबर जनरेट किए और WhatsApp के XMPP प्रोटोकॉल का इस्तेमाल किया.

लीक हुई जानकारी में क्या-क्या शामिल था?रिसर्चर के मुताबिक, उन्होंने 56.7% अकाउंट्स से कई जानकारियां हासिल की जिसमें फोन नंबर, प्रोफाइल फोटो, अबाउट टेक्स्ट, एन्क्रिप्शन की (KEYS), टाइमस्टैम्प और कुछ मामलों में लिंक्ड सोशल प्रोफाइल थे.

सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि 29.3% यूज़र्स के ‘About’ सेक्शन में धार्मिक, राजनीतिक या निजी जानकारी लिखी हुई मिली.

लगभग 29 लाख अकाउंट्स में एन्क्रिप्शन की दोहराई गई मिली, जो WhatsApp की सुरक्षित एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को खतरे में डाल सकती है. एक गंभीर उदाहरण में, 20 अमेरिकी नंबरों का एक ही ज़ीरो वाली KEY मिली, जिससे धोखाधड़ी की आशंका जताई गई.

Meta का जवाब क्या है?मेटा ने अप्रैल 2025 में इस रिपोर्ट को स्वीकार किया और अक्टूबर 2025 में रेट-लिमिटिंग पैच जारी किया. कंपनी ने कहा लीक हुआ डेटा पहले से ‘पब्लिक’ था, चैट्स सुरक्षित थीं, एंटी-स्क्रैपिंग सिस्टम को मज़बूत किया जा रहा है. हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि अभी भी खतरा बाकी है, खासकर WhatsApp Business अकाउंट्स के लिए, क्योंकि वे अधिक जानकारी सार्वजनिक रखते हैं.

यूज़र्स के लिए सुरक्षा सुझाव

अपनी WhatsApp प्रोफाइल को Private (सिर्फ Contacts) पर सेट करें
‘About’ में निजी जानकारी न लिखें
अनजान मैसेज या कॉल से सावधान रहें
समय-समय पर WhatsApp में Privacy Settings चेक करें.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj