Rajasthan

पब्लिक ओपिनियन: हर दिन जाम में फंसना पड़ता है, लोग बोले- बेहतर पार्किंग और ट्रैफिक मैनेजमेंट से मिलेगी राहत

Last Updated:November 21, 2025, 06:20 IST

जोधपुर पब्लिक ओपिनियन: जोधपुर के सोजती गेट पर बढ़ते वाहन दबाव और अव्यवस्थित ट्रैफिक के कारण रोजाना जाम की समस्या बनी हुई है. गणेश मंदिर के पास बैरिकेडिंग और पर्यटन सीजन के चलते कतारें लंबी हो रही हैं. लोग घंटों वाहनों में फंसे रहते हैं और शहरवासियों तथा दुकानदारों को परेशानी हो रही है. लोग ट्रैफिक पुलिस बहाल करने के साथ बेहतर पार्किंग की सुविधा देने की मांग कर रहे हैं.

जोधपुर. यातायात दबाव के चलते जोधपुर के सोजती गेट पर जाम की स्थिति आमजन के लिए लगातार परेशानी बनती जा रही है. गणेश मंदिर के पास बैरिकेडिंग और अव्यवस्थित ट्रैफिक के कारण रोजाना लंबी कतारें लगती है. पुलिस द्वारा यातायात को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है. गुरुवार दोपहर भीषण जाम के कारण लोग घंटों अपने वाहन में फंसे रहे. अव्यवस्थित ट्रैफिक और बढ़ते वाहन दबाव ने स्थिति को और गंभीर बना दिया. नई सड़क से घंटाघर तक गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई और लोग करीब आधे घंटे तक जाम में फंसे रहे.

सोजती गेट से नई सड़क जाने वाले रस्ते पर इन दिनों रोजाना जाम लगा रहता है. टूरिस्ट सीजन के चलते यहां देसी-विदेशी पर्यटकों के साथ शहरवासियों की भीड़ रहने और लोगों के सड़कों पर गाड़ियां खड़ी करने से शहर ही इस हार्टलाइन पर जाम लग रहा है. इससे शहरवासी ही नहीं दुकानदार भी परेशान हो रहे हैं. शहरवासियों का कहना है कि शादियों और त्योहारों के सीजन में बाहरी लोग भी जाम में फंसते हैं, जिससे परेशानी और बढ़ जाती है.

स्थानीय लोगों ने बताई जाम की असली वजहें

जोधपुर के व्यापारी प्रवीण सोनी ने लोकल 18 से बताया कि आज से तो यह  ट्रैफिक जाम की स्थिति नहीं है, यह दिवाली से पहले से चल रहा है. बैरिकेड बंद होने और रास्तों के खुले रहने की वजह से जाम लगातार बना रहता है. लोग परेशान होते हैं और समय पर अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाते. प्रशासन को तुरंत किसी स्थायी समाधान पर ध्यान देना चाहिए.

शहर में होनी चाहिए बेहतर पार्किंग की सुविधा

प्रेम जोशी ने बताया कि घोड़ा चौक, त्रिपोलिया मार्केट और आस-पास के मार्ग एक ही चौराह पर मिलते हैं. सभी वाहन एक ही समय में आ जाते हैं, जिससे जाम रहता है. शादियों के सीजन में बाहर के लोग भी आते हैं, जिन्हें पार्किंग और मार्ग की कमी की वजह से परेशानी होती है. अगर शहर में अच्छी पार्किंग और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था हो, तो यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है.

चौराहे पर नहीं रहते ट्रैफिक पुलिस

विकास चांडक ने बताया कि इस चौराह पर ट्रैफिक पुलिस का होना बेहद जरूरी है. यदि कर्मचारी रहेंगे तो व्यवस्था बनी रहेगी, नहीं तो स्थिति और बिगड़ेगी. लोग मंदिर आते-जाते हैं, लेकिन पार्किंग की कमी के कारण उन्हें परेशानी होती है. प्रशासन को चाहिए कि जल्द से जल्द उचित व्यवस्था करे ताकि आम लोग राहत महसूस कर सकें.

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट… और पढ़ें

Location :

Jodhpur,Rajasthan

First Published :

November 21, 2025, 06:20 IST

homerajasthan

जोधुपर में जाम की समस्या से लाेग परेशान, बोले- ट्रैफिक मैनेजमेंट बेहद जरूरी

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj