Rajasthan

Money Plant Winter Care | Money Plant Yellow Leaves Solution | Gardening Tips Winter | Money Plant Care Tips | Money Plant Healthy Tips

Last Updated:November 21, 2025, 17:02 IST

Money Plant Care Tips: सर्दियों में मनी प्लांट की पत्तियां अक्सर पीली पड़ने लगती हैं, जिसका मुख्य कारण ठंडी हवाएं, कम धूप और ज्यादा पानी देना होता है. सही देखभाल से यह समस्या आसानी से दूर हो सकती है. पौधे को हल्की धूप में रखें, पानी कम दें और समय-समय पर पोषक तत्व दें. इससे मनी प्लांट फिर से हरा-भरा और चमकदार दिखने लगेगा.मनी प्लांट

सर्दियों में मनी प्लांट की पत्तियां अक्सर पीली पड़ने लगती हैं, जिसका मुख्य कारण ठंड के मौसम में पानी देने की गलत आदतें और रोशनी की कमी होती है. कई लोग पौधे को गर्मियों की तरह पानी देना जारी रखते हैं, जिससे मिट्टी में नमी ज्यादा बढ़ जाती है. यह ज्यादा नमी जड़ों को सड़ा देती है और पौधे की पत्तियां कमजोर होकर पीली होने लगती हैं, इसलिए मौसम बदलने के साथ पानी देने के तरीके को भी बदलना जरूरी होता है.

मनी प्लांट

ठंड के दिनों में मनी प्लांट को तभी पानी देना चाहिए जब मिट्टी ऊपर से पूरी तरह सूख जाए. लगातार भीगी मिट्टी पौधे की जड़ों को नुकसान पहुंचाती है और पीलेपन की समस्या बढ़ाती है. अगर आपकी पत्तियां पहले से ही पीली हो रही हैं, तो तुरंत पानी की मात्रा कम कर दें और पौधे को कुछ दिनों तक सूखी मिट्टी में रहने दें. यह तरीका जड़ों को दोबारा हेल्दी बनने में मदद करता है और पौधा धीरे-धीरे फिर से हरा-भरा नजर आने लगता है.

मनी प्लांट

इसके अलावा, सर्दियों में तेज धूप मनी प्लांट की पत्तियों को जला सकती है, इसलिए इसे कभी भी सीधे सूर्य की रोशनी में न रखें. वहीं, पौधे को ऐसी जगह रखना बेहतर रहता है. जहां हल्की, छनकर आने वाली रोशनी हो. पूरी तरह अंधेरी जगह भी पौधे के लिए हानिकारक होती है, क्योंकि इससे उसकी ग्रोथ धीमी पड़ जाती है. इसलिए मध्यम रोशनी वाला स्थान पौधे को संतुलित ऊर्जा देता है और पत्तियों का रंग प्राकृतिक बनाए रखता है.

Add as Preferred Source on Google

मनी प्लांट

अगर पौधे की पत्तियां बहुत ज्यादा घनी हो जाएं और मिट्टी ढकने लगें, तो नीचे की कुछ पत्तियां हटाना जरूरी होता है. इससे पौधे की जड़ों तक रोशनी और हवा आसानी से पहुंचती है, जो पौधे को तंदरुस्त रखने में मदद करती है. साथ ही गमले के आसपास की मिट्टी को साफ रखना भी जरूरी है ताकि फंगस न बने, क्योंकि सर्दियों में फंगस तेजी से पनपता है और पौधे पर बुरा असर डाल सकता है.

मनी प्लांट

मनी प्लांट के लिए ड्रेनेज सिस्टम सही होना बेहद जरूरी है. यदि गमले का ड्रेनेज होल बंद हो जाए या पानी नीचे जमा हो जाए, तो जड़ें तुरंत सड़ने लगती हैं और पौधा धीरे-धीरे खराब होने लगता है. हर बार पानी देते समय एक बार जरूर जांचें कि अतिरिक्त पानी आसानी से बाहर निकल रहा है या नहीं. अगर पानी गमले में रुका रहता है, तो मिट्टी को ढीला करें और ड्रेनेज होल को साफ करें.

मनी प्लांट

हाउसप्लांट विशेषज्ञ प्रिया वर्मा का कहना है कि सर्दियों में मनी प्लांट की ग्रोथ स्वाभाविक रूप से धीमी हो जाती है, इसलिए इस मौसम में पानी और खाद की मात्रा कम कर देनी चाहिए. वह बताती हैं कि पत्तियों पर हल्का पानी स्प्रे करने से पौधे में नमी बनी रहती है और पत्तियां पीली होने से बची रहती हैं. उनके अनुसार सही रोशनी, कम पानी और अच्छी ड्रेनेज मिट्टी के साथ पौधा पूरी सर्दी बिना किसी नुकसान के हरा-भरा रह सकता है.

मनी प्लांट

सर्दियों में मनी प्लांट के लिए चायपत्ती और कॉफी की साधारण और सस्ती खाद बहुत फायदेमंद मानी जाती है. आधा चम्मच इस्तेमाल की हुई चायपत्ती को हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर ठंडा होने पर महीने में एक बार पौधे में डालें. इसी तरह आधा लीटर पानी में एक चौथाई चम्मच कॉफी पाउडर मिलाकर दी जाने वाली खाद पौधे की जड़ों को ताकत प्रदान करती है. यह घरेलू खाद मिट्टी की उर्वरता बढ़ाकर पौधे को ठंड में भी स्वस्थ और ताजा बनाए रखने में मदद करती है.

First Published :

November 21, 2025, 17:02 IST

homeagriculture

ठंड में ऐसा करें ध्यान, मिनटों में दूर होंगी पत्तियों की सारी समस्याएं

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj