राजस्थान में इस बार 3400 सरपंच ज्यादा चुने जाएंगे, भजनलाल सरकार ने खोला रास्ता, पंचायतीगारों की हो गई बल्ले-बल्ले

Last Updated:November 21, 2025, 16:36 IST
Rajasthan Panchayat News : राजस्थान की भजनलाल सरकार ने ग्रामीणों इलाकों में पंचायती करने वालों की संख्या बढ़ा दी है. राजस्थान सरकार ने ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. इस पुनर्गठन में करीब 3400 नई पंचायतें और बनाई गई है. इससे प्रदेश में अब ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के पदों में बेहताश वृद्धि हो गई है.
राजस्थान में अगले साल पंचायतीराज के चुनाव होने है.
जयपुर. राजस्थान में पंचायतों के पुनर्गठन का इंतजार खत्म हो गया है. 8 नए जिलों की जिला परिषद की अधिसूचना के बाद प्रदेश की भजनलाल सरकार ने सभी जिलों की पंचायतों का भी पुनर्गठन कर दिया है. पंचायती राज विभाग से इस संबंध में अधिसूचना जारी होने के बाद अब राजस्थान में पंचायतों का नक्शा एक बार फिर से बदल गया है. अब 41 जिलों में 3,400 नई पंचायतें नई जोड़ी गई हैं. इससे राजस्थान में अब ग्राम पंचायतों की संख्या लगभग 14000 हो गई है. पंचायतें बढ़ जाने से अब राजस्थान में इस बार 3400 सरपंच ज्यादा चुने जाएंगे.
राजस्थान में नई ग्राम पंचायतों के बनने से अब नए सरपंचों के साथ ही उपसरपंच और वार्ड पंच के पद भी बढ़ेंगे. यानी गांव की सरकार के जनप्रतिनिधियों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है. नई ग्राम पंचायत के गठन की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. सरकार ने गहलोत राज में बनाए गए आठ नए जिलों में जिला परिषद बनने के का रास्ता भी साफ कर वहां इनका गठन कर दिया है. इससे अब आठ जिला प्रमुख और दर्जनों प्रधान भी अतिरिक्त चुने जांएगे.
पहले राजस्थान में 11194 ग्राम पंचायतें थींइस पुनर्गठन से पहले राजस्थान में 11194 ग्राम पंचायतें थीं. पंचायतों की नई सीमाओं के बाद राजस्थान में अब पंचायतों की राजनीति भी पर बड़ा असर पड़ना तय है. सूबे में जितनी नई पंचायतें बनी हैं उतने ही नए सरपंच और उपसरपंचों के साथ बड़ी संख्या में वार्ड पद भी बढ़ेंगे. अब आगामी चुनाव इन्हीं नई पंचायतों के अनुसार होंगे. भजनलाल सरकार ने सालभर पहले से पंचायतों के पुनर्गठन का काम शुरू किया था. जिलों से प्रस्ताव मंगवाकर पंचायतीराज विभाग को भेजे गए थे.
रेगिस्तानी जिलों में मापदंडों में छूट मिलीआपत्तियों के निस्तारण के बाद अब फाइनल अधिसूचना जारी कर दी गई है. अब जैसे ही SIR का काम समाप्त होगा अब पंचायत निकाय की चुनाव की तारीखों का ऐलान होने में भी देरी नहीं होगी. राजनीतिक तौर पर कांग्रेस-बीजेपी ने भी इस प्रक्रिया के लिए विशेष कमेटी बनाई थी. रेगिस्तानी जिलों में मापदंडों में छूट के कारण नई पंचायतों की संख्या अधिक रही है.
हाईकोर्ट ने 15 अप्रैल तक की डेडलाइन तय कर रखी हैउल्लेखनीय है कि पंचायत- निकाय चुनाव को लेकर हाईकोर्ट ने भी राज्य सरकार को 15 अप्रैल तक की डेडलाइन तय कर रखी है. हाईकोर्ट के निर्देश हैं कि जिन पंचायत और निकायों का चुनावी समय समाप्त हो गया है वहां पर ज्यादा दिन प्रशासकों के भरोसे काम नहीं किया जा सकता. राज्य सरकार 15 अप्रैल तक प्रदेश की सभी पंचायत और निकाय चुनाव करवाए. राज्य सरकार की ओर से यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा पहले ही इस बात को साफ कर चुके हैं कि जैसे ही SIR का काम खत्म होगा सरकार अपनी तरफ से अधिसूचना जारी करके राज्य निर्वाचन आयोग को अवगत करा देगा.
Sandeep Rathore
संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर…और पढ़ें
संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर… और पढ़ें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
November 21, 2025, 16:36 IST
homerajasthan
राजस्थान में इस बार 3400 सरपंच ज्यादा चुने जाएंगे, भजनलाल सरकार ने खोला रास्ता



