वेडिंग डिजाइनर कलीरे: ब्राइडल लुक में चार-चांद लगाएंगे ये यूनिक कलीरे, देखकर दूल्हा भी रह जाएगा हैरान

Last Updated:November 23, 2025, 06:37 IST
वेडिंग डिजाइनर कलीरे: हर दुल्हन चाहती है कि उसकी शादी का हर पल, हर लहजा और हर एक्सेसरी यादगार बने. कलीरे भी उन्हीं खास एक्सेसरीज़ में से एक है जो न सिर्फ दुल्हन के लुक में पारंपरिक चमक जोड़ते हैं बल्कि उसके नए सफ़र की शुभकामनाओं का प्रतीक भी बनते हैं. शादी के लिए लेटेस्ट कलीरे डिज़ाइन अब ट्रेंड में हैं. झूमर, मिनिमलिस्टिक, कस्टमाइज्ड और मोती-बीड्स वाले कलीरे दुल्हन को रॉयल और एलिगेंट लुक देते हैं. सिल्वर और चेन कलीरे मॉडर्न ब्राइड्स में पॉपुलर हैं. पर्ल, फ्लावर और मिरर वर्क वाले कलीरे भी बेहद पसंद किए जा रहे हैं. 
अगर आप अपनी शादी के लिए कुछ नए, ट्रेंडी और अलग कलीरा डिजाइन ढूंढ रही हैं तो ये लेटेस्ट आइडियाज आपके काम आएंगे. यह कलीरे मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों का शानदार मिश्रण है. झूमर लुक वाले कलीरे आजकल खूब पसंद किए जा रहे हैं. ये बड़े, खूबसूरत और रॉयल फील देते हैं. भारी लहंगे और ग्रैंड वेडिंग लुक के साथ ये डिजाइन बिल्कुल परफेक्ट लगते हैं.

अगर आप हल्के और सादे कलीरे पहनना चाहती हैं तो मिनिमलिस्टिक डिज़ाइन आपके लिए सही रहेंगे. ये बेहद कम वजन वाले होते हैं और मॉडर्न दुल्हन को सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक देते हैं. वेडिंग सीजन के चलते यह ट्रेंड में भी है. खास बात यह है कि इसके कई डिजाइन आपको बाजार में मिल जाएंगे.

आजकल दुल्हनों में कस्टमाइज्ड कलीरे का क्रेज तेजी से बढ़ा है. इनमें दुल्हन–दूल्हे का नाम, शादी की डेट या कोई खास मैसेज जोड़ा जाता है जिससे कलीरे बेहद पर्सनल और यादगार बन जाते हैं. कलीरे को आप अपने हिसाब से भी डिजाइन करवा सकते हैं.
Add as Preferred Source on Google

मोती और बीड्स से बने कलीरे का अपना ही एक रॉयल अंदाज है. ऐसे डिजाइन हर रंग के लहंगे के साथ मैच हो जाते हैं और दुल्हन को एक एलिगेंट ब्राइडल लुक देते हैं. यह न सिर्फ आपकी खुबसूरती को चार-चांद लगाता है बल्कि आकर्षक लुक भी प्रदान करता है.

जो दुल्हनें गोल्ड की जगह कुछ हटकर चाहती हैं, उनके लिए सिल्वर कलीरे एक बेहतरीन ऑप्शन हैं. ये बेहद मॉडर्न, यूनिक और ग्रेसफुल दिखते हैं और हर ब्राइडल आउटफिट के साथ जंचते हैं. खास बात यह है बाजार में कलीरे आपको हर रेंज में मिल जाएंगे.

चेन से बने हुए कलीरे आजकल काफी ट्रेंड में हैं. इनमें कई छोटे कलीरे चेन से जुड़े होते हैं जो इन्हें आकर्षक और स्टाइलिश बनाते हैं. यह डिजाइन मॉडर्न ब्राइड्स की पहली पसंद बन चुका है. राजस्थान में वेडिंग सीजन के दौरान इसकी डिमांड बढ़ गई है.

पर्ल, फ्लावर और मिरर वर्क वाले कलीरे आजकल दुल्हनों के बीच बेहद पॉपुलर हैं. कुछ कलीरे बैंगल से अटैच होते हैं, जिनमें मोती, फूल और घुंघुरू लगे होते हैं. ये दिखने में भी शानदार और पहनने में हैवी लुक देते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
November 23, 2025, 06:37 IST
homelifestyle
ब्राइडल लुक में चार-चांद लगाएंगे ये यूनिक कलीरे, देखकर दूल्हा भी रह जाएगा हैरान



