Health

Which Diseases Cured by Consuming Flaxseeds Everyday | अलसी के बीज खाने से कौन-सी बीमारियां होती हैं दूर

Last Updated:November 25, 2025, 17:39 IST

Flaxseeds Health Benefits: अलसी के बीजों को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. ये बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं. अलसी के बीज खाने से हार्ट हेल्थ बेहतर होती है और डायबिटीज कंट्रोल होती है. पाचन सुधारने और हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में ये बीज बेहद मददगार होते हैं. सही मात्रा में अलसी के बीजों का सेवन करने से कई बीमारियों का खतरा कम हो सकता है और शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत हो सकता है.अलसी के बीज खाने से कौन सी बीमारियां हो सकती हैं ठीक? डाइटिशियन से जान लीजिएअलसी के बीज हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं.

Alsi Ke Beej Khane Ke Fayde: अलसी के बीज सेहत के लिए सुपरफूड माने जाते हैं. ये छोटे-छोटे बीज पोषक तत्वों का भंडार होते हैं. अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, लिगनेन, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट और कई तरह के पावरफुल पोषक तत्व पाए जाते हैं. अलसी का नियमित रूप से सेवन करने से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं. अलसी के बीजों को कई तरीके से खाया जा सकता है. अलसी के बीजों को डाइट, स्मूदी, दाल, सलाद और नाश्ते में डालकर खाया जा सकता है. अक्सर लोगों के मन में एक सवाल आता है कि अलसी के बीज खाने से कौन सी बीमारियां ठीक हो सकती हैं?

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने को बताया कि अलसी के बीज हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. इन बीजों में पाए जाने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं. अलसी के बीज ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं और ब्लड वेसल्स में फैट जमा होने से रोकते हैं. जिन लोगों को हार्ट डिजीज, हाई कोलेस्ट्रॉल या ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, उन्हें रोज एक से दो चम्मच बीजों को पीसकर खाना चाहिए. इससे हार्ट हेल्थ बूस्ट हो सकती है और हार्ट डिजीज का रिस्क कम हो सकता है.

डाइटिशियन ने बताया कि डायबिटीज के मरीजों के लिए अलसी के बीज लाभकारी माने जाते हैं. इन बीजों में सॉल्यूबल फाइबर होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है और इंसुलिन रेजिस्टेंस को भी कम करता है. कई रिसर्च बताती हैं कि नियमित रूप से अलसी के बीज खाने से टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों में शुगर लेवल स्टेबल रहता है. कमजोर पाचन, गैस, कब्ज या एसिडिटी से परेशान लोगों के लिए अलसी एक अच्छा विकल्प है. इसमें अत्यधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो गट हेल्थ सुधारता है. अलसी के बीज खाने से कब्ज में तुरंत राहत मिलती है और पाचन क्रिया बेहतर होती है. सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ अलसी का सेवन करने से पेट की लंबी समय से चली आ रही दिक्कतों में भी सुधार आता है.

डाइटिशियन कामिनी सिन्हा की मानें तो अलसी के बीज महिलाओं के लिए एक टॉनिक का काम करते हैं. अलसी में पाए जाने वाले लिगनेन हार्मोन्स को प्राकृतिक तरीके से संतुलित करने में मदद करते हैं. यह उन महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है, जो PCOS, अनियमित पीरियड्स, मेनोपॉज और हार्मोनल असंतुलन से जुड़ी समस्याओं से जूझ रही हैं. अलसी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होती है. यह शरीर में सूजन को कम करती है, जिससे जोड़ों का दर्द और स्किन की समस्याएं दूर होती हैं. जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए अलसी के बीज एक सुपरफूड की तरह काम करते हैं.

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

अमित उपाध्याय Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

November 25, 2025, 17:37 IST

homelifestyle

अलसी के बीज खाने से कौन सी बीमारियां हो सकती हैं ठीक? डाइटिशियन से जान लीजिए

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj