सर्दियों की मिठास अब पूरी में: ट्राय करें लाजवाब गर्मागरम और मीठी तिल-गुड़ पुरी, आसान है इसकी रेसिपी!

Last Updated:November 28, 2025, 12:34 IST
सर्दियों में सिर्फ तिल के लड्डू ही नहीं, बल्कि तिल-गुड़ की पुरी भी घरों में मिठास घोल देती है. यह मीठी पूरी बच्चों से लेकर बड़ों तक को बेहद पसंद आती है और इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती. आटे में तिल और इलायची पाउडर मिलाकर, उसमें गुड़ का घोल डालकर गूंधा जाता है और छोटी-छोटी पूरी बेलकर तेल में तला जाता है. स्वाद में अनोखी और झटपट तैयार होने वाली यह डिश सर्दियों का खास मज़ा बढ़ा देती है.
पाली. आमतौर पर आपने दाल पूरी सुनी होगी जिसका स्वाद तीखा होता है, मगर आज हम आपको एक ऐसी डिश बताएंगे जिसका नाम है तिल-गुड़ पुरी. सर्दियों के समय पाली के अंदर घरों में खासतौर पर महिलाएं इसे तैयार करती हैं. इसका स्वाद तीखा नहीं बल्कि खाने में मीठा होता है, जो सर्दियों में मिठास घोलने का काम भी करता है और बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब भाता है. सर्दियों में आपको भी कुछ नया मीठा ट्राय करना है, तो सर्दियों की इस खास रेसिपी से आप अपने घर पर ही तिल-गुड़ की पुरी तैयार कर सकते हैं. अब सर्दियों में तिल के लड्डू ही नहीं बल्कि इसे भी ट्राय करके देखें.
मुंह में मिठास घोल देंगी सर्दी की यह खास डिशअक्सर घरों में तिल के लड्डू को सर्दियों में तैयार किया जाता है, तिल से चटनी, चिक्की या पराठे भी बनाए जाते हैं. तिल का इस्तेमाल करके आप तिल-गुड़ की पूरी भी बना सकते हैं. इस मीठी पूरी का स्वाद बच्चों को भी बहुत पसंद आएगा. तिल-गुड़ की पूरी बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप इसे आसानी से बना सकते हैं. अगर आपका मीठा खाने का मन है तो आप इसे झटपट तैयार कर सकते हैं, आइए इस आर्टिकल से जानते हैं तिल-गुड़ की पूरी बनाने का तरीका.
तिल-गुड़ की पूरी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
तिल-गुड़ की पूरी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?आटा- 2 कपतिल- 3 बड़े चम्मचइलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मचपानी- जरूरत के अनुसारगुड़- 1 कप कद्दूकस किया हुआघी या तेल- जरूरत के अनुसार
ऐसे तैयार होग तिल-गुड की पुरी अपने घर पर सबसे पहले इस डिश को बनाने के लिए आप एक बर्तन ले जिसमें आप आटा को डाल दे और इसमें तिल और इलायची पाउडर को भी डाले. अब आप इसमें 2 चम्मच घी या तेल को डालें और आटे में अच्छे से मिला लें. अब एक बर्तन में पानी डालें और इसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ को डाल दें. इसे आप थोड़ी देर के लिए पका लें जबतक गुड़ अच्छी तरह से घुल न जाए इसे ठंडा करके छान लें.
फिर अपनाएं दूसरा स्टेप गुड़ के घोल को आप धीरे-धीरे आटा में डालें और आटा गूंथ लें. इसे आप 15 मिनट के लिए ढककर रख दें. पूरी बनाने के लिए आप आटे से छोटी-छोटी लोई बना लें और इसे गोल बेल लें. कड़ाही में तेल गर्म करें और पूरी को तेल में डालकर तल लें. जब ये अच्छे से पक जाए तब आप इसे निकाल कर रख लें. इस तरह से आप तिल-गुड़ की पूरी को आसानी से तैयार कर सकते हैं. जिसका स्वाद आप कभी भूल नही पाएंगे.
Monali Paul
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW… और पढ़ें
First Published :
November 28, 2025, 12:32 IST
homerajasthan
ट्राय करें लाजवाब गर्मागरम और मीठी तिल-गुड़ पुरी, आसान है इसकी रेसिपी!



